मध्य प्रदेश न्यूज: आदिवासी नायकों की जयंती और बलिदान दिवस मनाएगी सरकार, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी वीरता की गाथा

आदिवासी नायकों की जयंती और बलिदान दिवस मनाएगी सरकार, स्कूलों में पढ़ाई जाएगी वीरता की गाथा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आदिवासी नायकों के सम्मान में प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आदिवासी नायकों के सम्मान में प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, मंत्री संपतिया उइके और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह और रानी दुर्गावती जैसे आदिवासी नायकों के जन्मदिन और बलिदान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों में भी विद्यार्थियों को उनके संघर्ष और वीरता की कहानियां बताई जाएंगी। खंडवा, जबलपुर और धार में बड़े आयोजन होंगे।

सीएम ने कहा कि सरकार ने टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय और शंकर शाह-रघुनाथ शाह के नाम पर मंडला में मेडिकल कॉलेज बनाया है। आदिवासी क्षेत्रों में पानी की सुविधा के लिए 5 हजार करोड़ रुपये की पाइपलाइन बिछाई गई है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को पट्टे और रजिस्ट्री देने का काम भी सरकार करेगी।

CM ने कहा, "देश के अंदर सर्वाधिक आदिवासी समाज की कहीं जनसंख्या है तो हमारा सौभाग्य है कि वह मध्य प्रदेश में है। हमने अपने राजनीतिक नेतृत्व को भी इस ओर विकसित किया है। हमारे इस राज्य से भारत सरकार की कैबिनेट में दो केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं... उसी प्रकार से राज्य के अंदर भी कैबिनेट में हमने कई आदिवासी नामों को जगह दी है...हमारा नेतृत्व जो कहता है वो करके दिखाता है। ये एक सरल बात है जो भाजपा और कांग्रेस की मूल सोच में अंतर को दर्शाती है... मुझे इस बात का संतोष है कि हमारी सरकार के बनने के बाद भी हमने हमारे आदिवासी नायकों का सम्मान व्यक्त किया है... हमने देश भर में आदर्श नायक के तौर पर भगवान बिरसा मुंडा को जोड़ा है, बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री उनके दृष्टिकोण को आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं। कल्पना की गई है कि यदि हमारे आदिवासी जन नायकों की बात होगी तो उनकी जयंती से होगी, उनके बलिदान से होगी, उनके नाम के साथ होगी। हमारे लिए ये सोचना और गौर करने वाली बात है..."

Created On :  

Tags

Next Story