MP News: बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार जीतू पटवारी को दी 'सतर्क' रहने की सलाह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा 2028 का विधानसभा चुनाव जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में लड़े जाने के बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए उन्हें देश की राजनीति का सबसे बड़ा "षड्यंत्रकारी" नेता करार दिया और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को उनसे सावधान रहने की चेतावनी दी।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र में UCC को लेकर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, फडणवीस सरकार को लगाई लताड़, यूपी में अखिलेश यादव पर भी गरजे
चने के झाड़ पर चढ़ाते हैं दिग्विजय'
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह नेताओं को सीधे पेड़ पर नहीं, बल्कि 'चने के झाड़' पर चढ़ाते हैं। उन्होंने जीतू पटवारी को पहले भी कई बार चढ़ाकर नीचे उतारा है और अब एक बार फिर उन्हें झाड़ पर चढ़ा दिया है।
यह भी पढ़े -भोपाल में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जेपी नड्डा बोले- 'कांग्रेस को जनता 20-30 साल तक सत्ता नहीं देगी'
'पतंग की डोरी ढीली कर मांझे से काट देते हैं':
दिग्विजय सिंह की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राजा साहब का काम पहले पतंग की डोरी ढीली छोड़ना और फिर मांझे से उसे कटवा देना है।
कांतिलाल भूरिया, जमुना देवी और सुभाष यादव का दिया उदाहरण:
इतिहास का हवाला देते हुए विधायक ने दावा किया कि दिग्विजय सिंह ने पहले भी आदिवासी नेता कांतिलाल भूरिया को सीएम बनाने की बात कही थी, लेकिन रातों-रात खुद मुख्यमंत्री बन बैठे। इसी तरह उन्होंने स्वर्गीय जमुना देवी और सुभाष यादव को भी कभी मुख्यधारा में आगे नहीं आने दिया।
Created On :  

