Delhi News: खुले सीवर ने गिरा 4 साल का मासूम, तलाश में जुटीं NDRF समेत कई टीमें, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां खेलते-खेलते 4 साल का एक बच्चा खुले सीवर में गिर गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चे को बाहर निकालने के लिए बचाव दल लगातार कोशिश कर रहे हैं। मौके पर NDRF, दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस, BSF और दूसरी टीमों के लोग मौजूद हैं। सभी मिलकर बच्चे की तलाश कर रहे हैं। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें बस अपने बच्चे के सुरक्षित मिलने का इंतजार है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र में UCC को लेकर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, फडणवीस सरकार को लगाई लताड़, यूपी में अखिलेश यादव पर भी गरजे
पार्क में खेलते समय खुले सीवर में गिरा बच्चा
जानकारी के मुताबिक, बच्चे का नाम इमरान है और उसकी उम्र करीब 4 साल है। वह नांगली विहार के दास गार्डन कॉलोनी के पास पार्क में खेलने आया था। इसी दौरान वह शौच के लिए सीवर के पास गया। सीवर का ढक्कन खुला हुआ था और बच्चा उसमें गिर गया। उसके पिता खुर्शीद आलम ने बताया कि बेटे की एक चप्पल वहां मिली है। इसके बाद से ही परिवार उसकी तलाश में लगा हुआ है।
NDRF समेत कई टीमें तलाश में जुटीं
बता दें कि, घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बच्चे को खोजने के लिए NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमें लगाई गई हैं। एसडीएम रजत मल्होत्रा के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे बच्चे के सीवर में गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद से ही लगातार बचाव का काम चल रहा है। सभी टीमें बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं।
यह भी पढ़े -भोपाल में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जेपी नड्डा बोले- 'कांग्रेस को जनता 20-30 साल तक सत्ता नहीं देगी'
सुबह से चल रहा बचाव का काम
इसके अलावा दिल्ली फायर सर्विस की कई टीमों को भी इस काम में लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 3:28 बजे फायर सर्विस को घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद अलग-अलग फायर स्टेशनों से टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल सीवर के आसपास बच्चे को खोज रहे हैं। परिवार के लोग भी मौके पर मौजूद हैं और अपने लाडले के सुरक्षित वापस आने की दुआ कर रहे हैं।
Created On :  
