Air pollution: दिवाली के बाद सरकारी AQI 500 और प्राइवेट ऐप्स पर 1500 क्यों? प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताई अंतर की वजह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में दिवाली पूरे धूम-धाम से बनाई गई और पटाखे भी खूब छुड़ाए गए। एक तरफ रोशनी और उल्लास का माहौल रहा, वहीं, दूसरी तरफ इस त्यौहार ने कई शहरों की एयर क्वालिटी को बहुत गंभीर स्थिति में पहुंचा दिया है। इसी बीच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने मंगलवार (10 नवंबर, 2026) को एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग को लेकर एक बयान जारी किया है। कई विदेशी और प्राइवेट ऐप्स दिवाली के बाद AQI को 1,500 से 1,800 तक दिखा रहे थे, जबकि CPCB का अधिकतम आंकड़ा 500 था इस अंतर को लेकर बोर्ड ने सफाई दी है।
यह भी पढ़े -जयशंकर का रूस के विदेश मंत्री से बातचीत पर बयान देने का दावा फर्जी, एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
CPCB ने कहा, ‘AQI लोगों को हवा की क्वालिटी की स्थिति के बारे में आसानी से समझने लायक शब्दों में असरदार तरीके से बताने का एक तरीका है। एक्यूआई के इंडिकेटिव स्केल है, जिसे मौजूदा हवा की गुणवत्ता की स्थिति से सेहत पर पड़ने वाले असर को बताने के लिए डिजाइन किया गया है। आधिकारिक आंकड़ों में प्रदूषण के स्तर को मापने के लिए वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित 24 घंटे के रोलिंग एवरेज का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि लोग लंबे वक्त तक प्रदूषित हवा के संपर्क में कितने वक्त तक रहते हैं। वहीं, प्राइवेट एयर क्वालिटी प्लेटफॉर्म्स अक्सर बिना कैलिब्रेशन वाले कम लागत के सेंसरों के जरिए हर घंटे के तुरंत प्रदूषण स्तर को मापते हैं।’
यह भी पढ़े -धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण राज्य के रूप में उभर रहा मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्राइवेट ऐप में तेज से क्यों बढ़ जाता है AQI?
बोर्ड ने आगे कहा, ‘इसी वजह से प्रदूषण के चरम पर पहुंचने के दौरान प्राइवेट ऐप पर AQI तेजी से बढ़ जाता है, लेकिन हवा की गुणवत्ता में सुधार शुरू होते ही इनके आंकड़े आधिकारिक राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (NAQI) की तुलना में काफी नीचे गिर जाते हैं।’
Created On :  

