फैक्ट चेक: जयशंकर का रूस के विदेश मंत्री से बातचीत पर बयान देने का दावा फर्जी, एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि उन्होंने रूस के विदेश मंत्री के साथ अपनी कथित बातचीत को लेकर कोई टिप्पणी की है। हालांकि, यह दावा पूरी तरह फर्जी है। वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके उसे डिजिटल तरीके से एडिट किया गया है।
यह भी पढ़े -1 जनवरी 2027 से बदल जाएंगे चेकबुक के नियम? RBI ने की वायरल दावे की पड़ताल, PIB ने भी किया अलर्ट
पीआईबी ने दावे को बताया फर्जी
इस मामले में भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी पीआईबी फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया है कि विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा वीडियो डिजिटल रूप से बदला गया है और उसके आधार पर किया जा रहा दावा भ्रामक है।
यह भी पढ़े -क्या दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की गोलीबारी में लोग घायल हुए और मारे गए हैं? जानें वायरल दावे का सच
वीडियो शेयर करने से पहले करें जांच
पीआईबी फैक्ट चेक ने लोगों को ऐसे भ्रामक दावों से सावधान रहने की सलाह दी है। एजेंसी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले हर वीडियो और जानकारी पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी भी सामग्री को आगे शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचनी चाहिए।
इसलिए रूस के विदेश मंत्री के साथ कथित बातचीत को लेकर डॉ. एस. जयशंकर के बयान के नाम से वायरल हो रहे वीडियो पर भरोसा न करें। यह वीडियो एडिटेड है और इससे जुड़ा दावा फर्जी है।
Created On :  

