Jammu & Kashmir News: कुलगाम में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में CRPF के 3 जवान घायल, 2 गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें तीन जवान घायल बताए जा रहे है, इनमें से दो जवानों की हालात गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कुलगाम जिले में आज दोपहर एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई, जब हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में ले जाया गया है।
यह भी पढ़े -NC में टूट, सांसद रुहुल्ला का इस्तीफा, बडगाम में जुटे हजारों समर्थक, कुर्सी से बड़ा वादा के लगे नारे
कुलगाम में बाईक सवारआतंकियों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इसमें घायल तीन जवानों को अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक गोलीबारी की घटना दोपहर सवा दो बजे हुई। हमलावरों ने नाके पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाया।
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार घायल जवानों में राकेश दास के पैर में गोली लगी, उनकी स्थिति स्थिर है, जबकि संतोष चंद्रू के पेट और रीढ़ की हड्डी में गोली लगने से हालत गंभीर है। जबकि तीसरे जवान सोमवीर सिंह के लेफ्ट हाथ में गोली लगी। सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीमें वारदात मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी की।
Created On :  


