जम्मू-कश्मीर न्यूज: CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग रचाई दूसरी शादी, जानिए दोनों की उम्र में कितना है अंतर?

CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान संग रचाई दूसरी शादी, जानिए दोनों की उम्र में कितना है अंतर?
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्रकार निधि राजदान से शादी हो गई है। इसकी जानकारी दोनों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। ऐसे में अब उनके कई समर्थकों के मन में सवाल उठता होगा कि नवदंपति के बीच कितनी उम्र का अंतर है।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की पत्रकार निधि राजदान से शादी हो गई है। इसकी जानकारी दोनों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। ऐसे में अब उनके कई समर्थकों के मन में सवाल उठता होगा कि नवदंपति के बीच कितनी उम्र का अंतर है। यानी सीएम की नई पत्नी उनसे कितनी छोटी हैं। बता दें कि दोनों की यह दूसरी शादी है।

गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शनिवार को शेयर करते हुए लिखा, "कल से एक नए सफर की शुरुआत हुई।" उन्होंने इस पोस्ट में अपनी नई पत्नी निधि राजदान को भी टैग किया है।

CM का हाल ही में हुआ तलाक

सुप्रीम कोर्ट से करीब तीन महीने पहले ही सीएम उमर अब्दुल्ला का पत्नी पायल नाथ से तलाक हुआ था। दोनों कई सालों से अलग रह रहे थे। इसके बाद कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी थी। अब मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि उनके जीवन का नया अध्याय शुरू हो गया है। यह जानकारी उन्होंने अपनी शादी के एक दिन बाद सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों और समर्थकों के साथ साझा की है।

अब्दुल्ला और राजदान की उम्र में कितना अंतर?

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की उम्र 56 साल है, जबकि उनकी नई पत्नी निधि राजदान 49 साल की हैं। ऐसे में दोनों के बीच 7 साल का उम्र का अंतर है। यानी निधि राजदान सीएम उमर अब्दुल्ला से 7 साल छोटी हैं। यह दोनों की दूसरी शादी है।

यह भी पढ़े -जम्मू में रोहिंग्याओं के खिलाफ एक्शन पर सियासी घमासान, सीएम उमर अब्दुल्ला ने केंद्र की नीति पर उठाए सवाल

निधि राजदान की स्कूली शिक्षा

निधि राजदान एक भारतीय पत्रकार हैं। उनके पारिवारिक संबंध जम्मू-कश्मीर के बड़गाम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के एपीजे स्कूल, शेख सराय से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज, नई दिल्ली से बैचलर डिग्री प्राप्त की। फिर उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया।

Created On :  

Tags

Next Story