पंजाब विधानसभा चुनाव 2026: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी सीट से फिर लड़ेंगे CM मान, हरपाल चीमा का नाम नहीं

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। इस बीच राज्य के सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 40 उम्मीदवारों की इस सूची में सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है।
लिस्ट जारी होने के बाद सीएम भगवंत मान ने मीडिया से कहा, 'आज PAC (पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी) की मीटिंग हुई, जिसमें पंजाब विधानसभा चुनाव के टिकटों पर विस्तार से चर्चा हुई। पब्लिक सर्वे के आधार पर, जिन उम्मीदवारों को लोगों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, उन्हें चुनाव लड़ने के लिए दोबारा चुना गया है। 40 टिकट फाइनल हो गए हैं। मैं उन्हें दिल से बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे एक बार फिर चुने जाएंगे।'
यह भी पढ़े -ना BJP, ना कांग्रेस, AAP ने मारी बाजी! कल जारी करेगी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
धूरी से फिर लड़ेंगे सीएम
मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। वह एक बार फिर धूरी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2022 चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी को 58 हजार 206 वोटों से मात दी थी।
लिस्ट में मौजूदा वित्त मंत्री हरपाल चीमा का नाम शामिल नहीं है। उन पर गुलजार सुसाइड केस में सवाल उठा थे। इसके अलावा जेल में बंद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें ईडी ने कथित 100 करोड़ से ज्यादा के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इस साल मई में गिरफ्तार किया था।
बता दें कि पंजाब वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मार्च में खत्म हो रहा है। इससे पहले पहले विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। मौजूदा समय में इन 117 में से 94 सीट पर सत्ताधारी आप के विधायक हैं।
Created On :  


