CEC Controversy: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, कांग्रेस बोली- सार्वजनिक महाभियोग!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की रैली से पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में INDIA ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई बताते हुए सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा।
यह भी पढ़े -EC ने 6 राज्यों में बढ़ाई SIR की समय-सीमा, दिल्ली में 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा हमारा जवाब लोगों के लिए है। आज के दिन कटघरे में सरकार और CEC खड़े हैं। जनता कह रही है कि इस सरकार का लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास है और हम इसे सफल नहीं होने देंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा, यह देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। आज आम जनता भी हमारे आंदोलन से जुड़ी हुई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह एक सफल आयोजन रहेगा। मेरा विश्वास है कि इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश की भागीदारी सबसे ज्यादा होगी। भाजपा उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से अपना जनाधार खो चुकी है।
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कल रैली होने दीजिए और फिर देखिएगा क्योंकि इनके सभी पैर उखड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री और पूरी भाजपा परेशान है। रैली न हो उसके लिए हर प्रकार के जतन किए जा रहे हैं कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, "हम भीड़ जुटाने की तैयारी नहीं कर रहे हैं बल्कि भीड़ जुट रही है क्योंकि लोग स्वयं आ रहे हैं। हमने किसी पार्टी की ओर से कोई साधन उपलब्ध नहीं कराया है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा मॉक पार्लियामेंट नहीं है, यह एक सार्वजनिक महाभियोग है जो कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ है। इस दौरान खेड़ा न सरकार, बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा।
Created On :  


