मॉक पार्लियामेंट में गरजे राहुल गांधी: '2024 का चुनाव अवैध था', जीत-हार का अंतर सिर्फ 3 प्रतिशत, ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मॉक पार्लियामेंट में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने CEC चीफ ज्ञानेश कुमार समेत देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध तरीके से जीता गया था क्योंकि जीत-हार का अंतर सिर्फ 3 प्रतिशत वोट का था। बता दें, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया था।
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के 13 करोड़ से ज्यादा व वोटर्स के नाम काट दिए गए। भारत के 15 प्रतिशत वोटर हटा दिए गए। सभी सरकारी संस्थाएं विपक्ष के लिए बंद कर दी गई हैं। पिछाल लोकसभा चुनाव भी अवैध था।
यह भी पढ़े -पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने नेताओं के साथ बनाया चुनावी रोडमैप
ज्ञानेश कुमार CEC के पद पर नहीं टिक पाएंगे- राहुल
ज्ञानेश कुमार भारत के CEC के पद पर नहीं टिक पाएंगे। हमारे पास ऐसे पर्याप्त सबूत हैं जिनसे यह सुनिश्चित हो जाएगा कि वे इस पद पर बने न रहें। अगर हमारी जानकारी सामने लाने के बाद भी BJP उन्हें पद पर बनाए रखने पर अड़ी रहती है, तो BJP का खेल सबके सामने साफ हो जाएगा।
यह भी पढ़े -ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की बात का यूसुफ पठान ने किया खंडन, कहा- मैंने कोई पत्र नहीं लिखा, युवाओं और जनता के अधिकारों का किया समर्थन
राहुल ने कहा कि हम देश के युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लड़ते रहेंगे। कितनी अजीब बात है कि सीईसी के महाभियोग पर चर्चा करने के लिए पूरे विपक्ष को बगीचे में बैठना पड़ रहा है क्योंकि बाकी सभी संस्थान बंद है। ज्ञानेश कुमार सीईसी के पद पर नहीं टिक पाएंगे क्योंकि मेरे पास सबूत है। लेकिन भाजपा उन्हें पद पर बनाए रखना चाहती है। हमें समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या खेल खेल रही है।
बीजेपी चुनावों में धांधली कर रही है जनता सब देख रही है। विपक्ष इसे नहीं भूलेगा और न ही जनता इसे भूलेगी। हर बगेचे में एक नया राजनीतिक हथियार आ गया है। हालात बदल रहे हैं।
Created On :  

