Jammu & Kashmir News: महबूबा मुफ्ती का अमेरिकी राजदूत के कश्मीर दौरे पर तंज, बोलीं- 2019 के बाद बदल गया विदेशी मेहमानों का दौरा

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। भारत में नियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर हाल ही में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए थे। इसके बाद अब प्रदेश की राजनीति से तीखे बयान आने शुरू हो गए हैं। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उनके इस दौरे को लेकर विदेशी मेहमानों की आलोचना की है। उनका कहना है कि साल 2019 के बाद से उनके दौरे पहले से तय किए गए हैं, लेकिन उन्हें समाज के अलग-अलग वर्गों की बात सुनने का मौका नहीं मिलता है।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती गांव अब हाशिए पर नहीं, बल्कि विकास के केंद्र में हैं मनोज सिन्हा
अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा?
अमेरिकी राजदूत के इस दौरे के दौरान उनकी मुलाकात जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक बयान जारी किया था, जिसमें उनका कहना था कि ये राज्य भारत का अहम हिस्सा है। उन्होंने आगे संकेत देते हुए कहा था कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है और इस इलाके के साथ अपने आर्थिक जुड़ाव बढ़ाने पर विचार कर सकता है।
यह भी पढ़े -जेकेपीएससी भर्ती 2026 असिस्टेंट प्रोफेसर के 70 पदों पर नौकरी के लिए जल्दी करें आवेदन, 31 अगस्त अंतिम तिथि
सर्जियो गोर के दौरे पर क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती का कहना है, "यह पहली बार नहीं है जब कोई राजदूत, खासकर अमेरिका से, जम्मू-कश्मीर आया है। फर्क यह है कि 2019 से पहले जब भी राजदूत यहां आते थे, वे समाज के हर वर्ग के लोगों से मिलते थे।" उन्होंने बताया कि ये पहले विदेशी मेहमान है, जो अपने यात्रा से लौटने से पहले पर्यटन, व्यापार, यात्रा और समाज के अन्य वर्गों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है।
वॉशिंगटन नहीं कर सकता समस्याओं का समाधाना
पीडीपी प्रमुख ने बताया, "लेकिन 2019 के बाद, इन विदेशी मेहमानों के दौरे पहले से तय होते हैं। वे आते हैं, मुख्यमंत्री से मिलते हैं, गवर्नर से मिलते हैं, शिकारा की सवारी करते हैं और चले जाते हैं।" हालांकि, उन्होंने कहा कि राज्य की समस्याओं का समाधान वॉशिंगटन नहीं कर सकता है।
Created On :  

