मौसम अपडेट: MP में दिन में तेज धूप, रात में बढ़ेगी ठंड, दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, बिहार में बारिश का अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम का मिजाज आज अलग-अलग जगहों पर बदला हुआ रहेगा। कहीं सुबह ठंड महसूस होगी तो कहीं बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश और दिल्ली के लोगों के लिए मौसम विभाग ने खास जानकारी दी है। दोनों जगह फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि, सुबह के समय धुंध देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश में दिन में धूप निकलेगी, लेकिन सुबह और रात में ठंड का असर रहेगा। वहीं, दिल्ली में लोगों को मौसम से ज्यादा गंदी हवा परेशान कर सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। वहीं, बात करें झारखंड और बिहार की तो इन राज्यों में बारिश की संभावना है।
मध्य प्रदेश में दिन में निकलेगी धूप, सुबह-रात में बढ़ेगी ठंड
मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन में अच्छी धूप निकल सकती है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड महसूस होगी। भोपाल में दिन का तापमान करीब 31 डिग्री और रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, जबलपुर में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को सुबह और रात में गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ सकती है।
दिल्ली में बारिश नहीं, प्रदूषण बढ़ाएगा परेशानी
दिल्ली में 12 नवंबर को बारिश के आसार नहीं हैं। आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं। सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि, दिल्ली में दिन का तापमान 27 से 29 डिग्री और रात का तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, राजधानी में प्रदूषण लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। बुधवार को दिल्ली का AQI 313 दर्ज किया गया। यह हवा की बेहद खराब स्थिति को दिखाता है। आने वाले दिनों में पराली जलाने से प्रदूषण और बढ़ सकता है।
यह भी पढ़े -बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार जीतू पटवारी को दी 'सतर्क' रहने की सलाह
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी 12 नवंबर को बारिश की संभावना नहीं है। लखनऊ समेत ज्यादातर जिलों में सुबह हल्की धुंध रह सकती है। इसके बाद आसमान साफ होने का अनुमान है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। फिलहाल प्रदेश में आंधी या बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
Created On :  

