Bengal News: TMC नेता के घर चला सुवेंदु का बुलडोजर, अभिषेक बनर्जी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा मेरी आवाज को दबा नहीं सकते

TMC नेता के घर चला सुवेंदु का बुलडोजर, अभिषेक बनर्जी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा मेरी आवाज को दबा नहीं सकते
अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने TMC पर जनता को धोखा देने और अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया।

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता पुलिस प्रशासन ने कालीघाट में TMC नेता अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर फुटपाथ पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी नेताओं ने TMC पर हमला बोला, तो अभिषेक बनर्जी ने पलटवार करते हुए कहा कि कितने भी बुलडोजर आ जाएं, उनकी आवाज और संकल्प को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने बंगाल विरोधियों के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया

इसे लेकर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कितने भी बुलडोजर आ जाएं, वे मेरी आवाज को दबा नहीं सकते और न ही मेरे संकल्प को तोड़ सकते हैं। मैं 'बंगला विरोधियों' के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। अपनी आखिरी सांस तक मैं न तो पीछे हटूंगा और न ही अपनी जगह से एक इंच भी हिलूंगा।

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पुलिस प्रशासन द्वारा कालीघाट में TMC नेता अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर फुटपाथ पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई पर बड़ा बयान देते हुए कहा अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी की TMC अब खत्म होती जा रही है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, उन्होंने बनर्जी को लेकर आगे कहा आपने अपने घर के सामने अवैध तरीके से फेंसिंग की है, अवैध ढांचे बनाए हैं, इसलिए अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया है। बीजेपी नेता ने इससे पहले की टीएमसी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा आपको 15 साल समय मिला था, आपने बंगाल के लोगों के लिए कितनी लड़ाई की थी? महिलाओं, युवाओं के लिए कितनी लड़ाई की थी? आपने कुछ नहीं किया, आपने सिर्फ धोखा दिया। मंत्री पॉल ने आगे कहा अगर अभिषेक बनर्जी अवैध निर्माण का काम करेंगे, तो उसको बार-बार तोड़ा जाएगा।

Created On :  

Tags

Next Story