Nitish Kumar: 'ओछी और निरर्थक टिप्पणी...'; सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में नीतीश कुमार के जिक्र पर भड़के जेडीयू नेता

ओछी और निरर्थक टिप्पणी...; सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव में नीतीश कुमार के जिक्र पर भड़के जेडीयू नेता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' की सियासी गलियारों में जोर शोर से चर्चा चल रही है। सोनिया ने अपनी किताब में नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उन्होंने जनवरी 2024 में एक निरर्थक बहाना बनाकर 'इंडिया' गठबंधन छोड़ कर सत्तारूढ़ भाजपा NDA में फिर से शामिल होने का मौका तलाश रहे थे। इसी बीच जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि सोनिया ने अपनी किताब में नीतीश के खिलाफ जो लिखा है उसका कोई अर्थ नहीं है।

राज्यसभा सदस्य संजय झा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘वह एक वरिष्ठ नेता हैं. उनसे इस तरह की ओछी और निरर्थक टिप्पणियों की उम्मीद नहीं थी। ऐसा लगता है कि यह कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वभाव बन गया है।” संजय झा उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोधी राजनीतिक दलों के नेताओं को एकजुट करने के लिए नीतीश कुमार के साथ देशभर की यात्रा की थी।

'नीतीश कुमार की विश्वसनीयता से बना था विपक्षी गठबंधन'

उन्होंने आगे कहा, ‘‘कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि विपक्षी गठबंधन का गठन उसकी अपनी सद्भावना के कारण नहीं, बल्कि हमारे नेता की विश्वसनीयता की वजह से हुआ था. नीतीश कुमार को पांच दशक का राजनीतिक अनुभव है। उन्होंने इमरजेंसी के दौरान छात्र आंदोलन से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और इस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। उन्होंने ऐसे कई नेताओं को एकजुट करने में सफलता हासिल की, जो कांग्रेस के बिना गठबंधन बनाना चाहते थे। हमारे नेता के प्रयासों से ही वे इसके लिए तैयार हुए थे।’’

Created On :  

Tags

Next Story