UP News: आजम खान से डासना जेल में मिले शिवपाल यादव, कुछ दिन पहले अखिलेश ने भी की थी मुलाकात

आजम खान से डासना जेल में मिले शिवपाल यादव, कुछ दिन पहले अखिलेश ने भी की थी मुलाकात
शिवपाल यादव ने शासन- प्रशासन पर आजम खान के उत्पीड़न का आरोप लगाया, उन्होंने सभी मुकदमे को झूठा बताया और कहा अब सिर्फ कोर्ट से राहत की उम्मीद, गरीबों के लिए यूनिवर्सिटी बनाने और मुस्लिम होने की उन्हें सजा मिल रही हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने आजम खान से डासना जेल में मुलाकात की। इसे लेकर उन्होंने कहा अभी हम आजम खान से मिल कर आ रहे हैं। आजम खान के साथ लगातार उत्पीड़न हो रहा है। अब केवल कोर्ट पर यकीन है और कोर्ट ही उनको राहत देगी, मदद करेगी। सपा नेता ने आगे कहा शासन, प्रशासन लगातार उत्पीड़न कर रहा है। सभी मुकदमें झूठे हैं। उनका दोष केवल इतना है कि उन्होंने गरीब बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी बनाई दूसरा वे मुसलमान हैं जिसकी वजह से उनके साथ अन्याय हो रहा है।

आपको बता दें इस मुलाकात से कुछ दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात हुई थी। ये मुलाकात एक घंटे से अधिक समय तक चली। इस मुलाकात को लेकर सियासी हलकों में कई चर्चाएं हुई। लोगों ने इस मुलाकात को चुनावी मेल बताया।

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा हमारा मकसद सिर्फ बीजेपी को हराना है। इस काम को करने के लिए सपा का हर कार्यकर्ता तैयार है। सपा चीफ ने आगे कहा 2027 में हमारा फोकस पीडीए , सामाजिक न्याय और सच्चाई पर होगा। अखिलेश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा उन्हें पढ़ाई लिखाई से कोई लेना देना नहीं है। यूनिवर्सिटी को बर्बाद करने के लिए जो साजिश और षड्यंत्र रचा गया है। शिक्षा के क्षेत्र को इतना बर्बाद करने के लिए किसी सरकार या किसी तानाशाह ने नहीं किया होगा, सपा चीफ ने आगे कहा थोड़ी देरी हो सकती है लेकिन फर्जी मुकदमों में इतनी ताकत नहीं है कि सच्चाई को कैद करके रख सकें। जेल में आजम से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव ने आवास पर जाकर उनके परिवार से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच ये कोई पहली मुलाकात नहीं थी, कुछ महीनों बाद यूपी मे विधानसभा चुनावों होने है, ऐसे में दिग्गज मुस्लिम नेता आजम खान के साथ अखिलेश की मुलाकात के कई मीनिंग निकाले जा रहे है।

सपा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले आजम खान के खिलाफ मुकदमों के बीच और सलाखों के पीछे जाने के बाद कई विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से अखिलेश यादव और उनके बीच दूरी और अनदेखी होने के आरोप समय समय पर लगाते रहे हैं। अखिलेश की मुलाकात के कुछ दिनों बाद आजम खान को एक मामले में जमानत मिल गई थी, अब देखना है कि शिवपाल की मुलाकात के बाद आजम को क्या राहत मिलती है। आपको बता दें आगामी चुनाव में मुलाकात का मुस्लिम राजनीति में अधिक असर पड़ सकता है। विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं को एकजुट करना सपा नेतृत्व के लिए एक चुनौती है।

Created On :  

Tags

Next Story