UP News: रिहाई के तुरंत बाद गिरफ्तार आजम 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

रिहाई के तुरंत बाद गिरफ्तार आजम 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने आजम खान को गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया। एजेंसी ने पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड मांगी थी, लेकिन अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

डिजिटल डेस्क, गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आजम खान को गाजियाबाद की विशेष कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, वो डासना जेल जाएगे।

आपको बता दें शनिवार को रामपुर जेल से रिहा होने के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम खान को गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई।

ईडी ने अदालत से आजम खान की कस्टडी रिमांड मांगी, ताकि उनसे ट्रस्ट के वित्तीय लेनदेन और अन्य मामलों में पूछताछ की जा सके। हालांकि, अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। आजम की पेशी की सूचना पर कोर्ट परिसर के आसपास समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए।

Created On :  

Tags

Next Story