विपक्ष की महारैली: नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली अराजकता फैलाने की सोची-समझी साजिश

नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली अराजकता फैलाने की सोची-समझी साजिश
Nadda attacks Rahul Gandhi, says the Ramlila Maidan rally was a calculated conspiracy to spread chaos.

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित INDIA गठबंधन की रैली को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने रैली को लोकतंत्र के सम्मान के बजाय अराजकता फैलाने की सोची-समझी साजिश करार दिया।

नड्डा ने कहा कि यह उन नेताओं का 'मूर्खतापूर्ण डिजाइन ड्रामा' है, जिन्हें जनता बार-बार नकार चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी की राजनीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनकी राजनीति का पहला चरण झूठ बोलना और अफवाह फैलाना, दूसरा चरण सड़कों पर अराजकता और उपद्रव करना, तीसरा देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना और चौथा विदेशी ताकतों के इशारे पर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करना है।

रैली के चार मकसद गिनाए

जेपी नड्डा ने 1 नवंबर की रैली के चार मकसद बताए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहला उद्देश्य सिख समुदाय के जख्मों पर नमक छिड़कना, दूसरा दिल्ली में दंगा और अराजकता फैलाकर लोकतांत्रिक सरकार को हटाने की साजिश करना, तीसरा त्योहारों के मौसम में दुकानदारों और व्यापारियों की कमाई को नुकसान पहुंचाना और चौथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब करना है।

नड्डा ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है, जो संविधान और जनता के जनादेश से चलता है, न कि दंगा आधारित राजनीति से। उन्होंने दावा किया कि यह रैली कांग्रेस के राजनीतिक पतन की ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।

गौरतलब है कि INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर रामलीला मैदान में रैली आयोजित की है। विपक्षी दल चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और वोटर लिस्ट से जुड़े सवाल उठा रहे हैं, जबकि बीजेपी इन आरोपों को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमलावर है।

Created On :  

Tags

Next Story