UP Politics: सपा से दूरी, INDIA गठबंधन पर नजर! स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को क्यों घेरा?

यह भी पढ़े -5,923 फर्जी शादियां, 30 करोड़ की सरकारी रकम, ED ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साले पर की कार्रवाई
आजम खान का नाम लेकर अखिलेश पर कसा तंज
स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि जब वह आजम खान के साथ नहीं खड़े हुए तो उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। उनका कहना था कि अखिलेश को न तो स्वामी प्रसाद मौर्य पसंद हैं और न ही चंद्रशेखर आजाद। बस इतना ही नहीं, बल्कि मौर्य ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की पसंद कुछ और नेता हैं। इसी बात को लेकर उन्होंने सपा अध्यक्ष पर निशाना साधा।
अखिलेश यादव को बताया PDA का सबसे बड़ा दुश्मन
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव हमेशा PDA की बात करते हैं, लेकिन उनका व्यवहार कुछ और ही दिखाता है। उन्होंने अखिलेश को PDA का दुश्मन नंबर-1 तक कह दिया है। PDA का मतलब पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग है। सपा अपनी राजनीति में इन तीनों वर्गों को साथ लेकर चलने की बात करती है। मौर्य का आरोप है कि अखिलेश यादव इन वर्गों के नेताओं को सही सम्मान नहीं देते। उन्होंने यह भी कहा कि इसी वजह से उन्होंने सपा के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। इसके अलावा उन्होंने ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि अखिलेश यादव उनसे बात करने के लायक भी नहीं हैं।
INDIA गठबंधन में शामिल होने की तैयारी में मौर्य?
समाजवादी पार्टी से दूरी बनने के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी अगली राजनीतिक राह तलाश रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि INDIA गठबंधन में शामिल होने को लेकर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और गौतम जी से उनकी बातचीत हो चुकी है। अब देखना होगा कि गठबंधन में उन्हें जगह मिलती है या नहीं।
Created On :  

