Punjab Election 2027: कल जारी हुई उम्मीदवारों की पहली सूची, आज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले AAP को लगा बड़ा झटका

कल जारी हुई उम्मीदवारों की पहली सूची, आज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले AAP को लगा बड़ा झटका
पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। इस सियासी रण को जीतने के लिए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कल ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके एक दिन बाद उसे बड़ा झटका लगा है।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। इस सियासी रण को जीतने के लिए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कल ही राज्य की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसके एक दिन बाद AAP को बड़ा झटका लगा है। उसके दो विधायकों ने आज (रविवार, 1 नवंबर) पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

दोनों का नाम उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में नहीं था। वह आज चंडीगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। दोनों विधायकों ने आज साढ़े 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जिसमें वो पार्टी छोड़ने की वजह बताएंगे।

इन विधायकों ने दिया इस्तीफा

आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा हैं। हरमीत पटियाला जिले की सनौर विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी संयोजक राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। वहीं, चेतन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की जानकारी दी। वह समाना विधानसभा सीट से विधायक थे।

बात करें हरमीत सिंह पठानमाजरा की तो वह लंबे समय पार्टी नेतृत्व और भगवंत मान सरकार के खिलाफ अपने तेवर दिखा रहे थे। उनकी सरकार के साथ बढ़ती तल्खी और पार्टी के भीतर चल रहे विवाद ने अब सियासी रूप ले लिया है।

हरमीत सिंह और सरकार के बीच टकराव की शुरुआत सितंबर 2025 में हुई थी। उस वक्त विधायक ने बाढ़ और अपने विधानसभा क्षेत्र में नदी-नालों की सफाई को लेकर सरकार और आलाकमान पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद उनको मिली सरकारी सुरक्षा वापस लेने की बात भी सामने आई थी।

Created On :  

Tags

Next Story