Delhi News: 1984 के सिख दंगों पर कांग्रेस को घेराव, सीएम रेखा गुप्ता ने निकाला मार्च, हिमंत सरमा बोले- सिखों से माफी मांगें राहुल गांधी

1984 के सिख दंगों पर कांग्रेस को घेराव, सीएम रेखा गुप्ता ने निकाला मार्च, हिमंत सरमा बोले- सिखों से माफी मांगें राहुल गांधी
दिल्ली में 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों के समर्थन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मार्च निकाला। वहीं, हिमंत बिस्वा सरमा ने INDIA गठबंधन की रैली को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सिख समुदाय से माफी मांगने और दो मिनट का मौन रखने की अपील की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिवारों के समर्थन में हरि नगर बस डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक मार्च में हिस्सा लिया, मार्च में मुख्यमंत्री समेत दिल्ली बीजेपी प्रमुख हर्ष मल्होत्रा ​​और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिवारों के समर्थन में शामिल हुई।

सीएम गुप्ता ने कहा कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने की बात करते हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि जो 1984 में हुआ था क्या वो लोकतंत्र की हत्या नहीं थी? आज ये जवाब मांगने के लिए हम हजारों सिख भाई-बहनों के साथ यहां से मार्च करेंगे। उन्होंने आगे कहा लोकतंत्र की दुहाई देने वालों(कांग्रेस) से आज सिख समाज पूछ रहा है कि जो 1984 में हुआ था क्या वो लोकतंत्र की हत्या नहीं थी? आज देश में अराजकता फैलाने का काम वो कर रहे हैं। इस मार्च में जो हजारों सिख भाई-बहन शामिल हुए हैं वो कांग्रेस से जवाब मांग रहे हैं कि उन्हें न्याय कब मिलेगा।



असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के सारे नेताओं से एक अनुरोध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा आज ही के दिन 1984 में दिल्ली और देश के कई हिस्सों में सिख समुदाय का नरसंहार हुआ था। आज के दिन दिल्ली में ही ऐसा हंगामा करना देश के सिख समुदाय के घावों पर नमक छिड़कने से कम नहीं है। उन्होंने ये भी कहा यह रैली आप किसी और दिन भी कर सकते थे लेकिन शायद सिखों के प्रति असंवेदनशील रहना आपके डीएनए में ही है। चलिए अभी आप सब एक जगह इकट्ठा हुए ही हैं, तो कम से कम मंच से देश के सिख समुदाय से एक माफी मांग लीजिए और 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा का शान्ति कामना कीजिए। आपकी दादी की हत्या के बदले की आग में आपके पिताजी और उनके साथियों के नेतृत्व में 3,000 से अधिक सिखों का कत्लेआम हुआ था। एक बार माफी मांगिए और फिर अपना प्रोग्राम जारी कीजिए।

Created On :  

Tags

Next Story