Delhi News: इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखेगी महाराष्ट्र की समृद्ध विरासत, उद्योग मंत्री उदय सामंत 14वें महाराष्ट्र पवेलियन का करेंगे उद्घाटन

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिखेगी महाराष्ट्र की समृद्ध विरासत, उद्योग मंत्री उदय सामंत 14वें महाराष्ट्र पवेलियन का करेंगे उद्घाटन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ)- 2026 में महाराष्ट्र 'पार्टनर स्टेट' के तौर पर हिस्सा ले रहा है। 14 नवंबर को महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सावंत आईआईटीएफ स्थित राज्य के ग्रैंड पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। 14 से 27 नवंबर तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इस इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के ज़रिए महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इंडस्ट्रियल तरक्की, एंटरप्रेन्योरशिप और विकास यात्रा को देश और विदेश के नागरिकों के सामने पेश किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में उद्योग विभाग के प्रधान सचिव डॉ. पी. अंबाल्गन, महाराष्ट्र सदन की स्थानिक आयुक्त और सचिव डॉ. श्वेता सिंघल, महाराष्ट्र स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष जयदीप कवाडे, प्रबंध निदेशक प्रेरणा देशभ्रतार समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र स्मॉल इंडस्ट्रीज़ डेवलपमेंट कारपोरेशन के बनाए इस हॉल में कुल 64 स्टॉल हैं। एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत, यहां जिले के खास उत्पाद, महिला स्व-सहायता समूह, महिला एंटरप्रेन्योर, के साथ-साथ माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज के उत्पाद के लिए प्लेटफार्म दिया गया है।

डेवलपमेंट और हेरिटेज के कॉन्सेप्ट से महाराष्ट्र का एक विजन

इस हॉल का सेंट्रल कॉन्सेप्ट है 'डेवलपमेंट और हेरिटेज - महाराष्ट्र की रिच हेरिटेज, एंटरप्रेन्योरशिप और मॉडर्न प्रोग्रेस का संगम'। हॉल को महाराष्ट्र के पारंपरिक वाडा आर्किटेक्चरल स्टाइल के आधार पर डिजाइन किया गया है, और प्रवेश द्वार पर छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले, राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, महात्मा के योगदान को दर्शाते हुए एक मूर्ति बनाई गई है। हॉल में कोल्हापुरी चप्पलें, सोलापुरी चादरी, पैठनी, हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल, लकड़ी के खिलौने, बंजारा आर्ट, पारंपरिक मेटल वर्क, ज्वेलरी और जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई टैग) वाले उत्पाद दिखाए गए हैं।

पीयूष गोयल शुक्रवार को करेंगे ट्रेड फेयर का उद्घाटन

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शुक्रवार को 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर-2026 का उद्घाटन करेंगे। इस ट्रेड फेयर का आयोजन इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) द्वारा किया गया है।

Created On :  

Tags

Next Story