UP News: यूपी चुनाव से पहले सपा को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुछ ही महिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले लंबे समय से जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को इलाहाबाद कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत दे दी है। सपा नेता की अंतिरम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। अब वह जल्द ही जेल से बाहर आने वाले हैं। बताते चलें कि सपा नेता के पक्ष में यह फैसला ऐसे समय पर आया है, जब हाल ही में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी राहत मिली थी।
यह भी पढ़े -4 दिन की ED रिमांड पर आजम खान, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में होगी पूछताछ, और बढ़ेंगी मुश्किलें?
अदालत ने क्या बताया?
हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें यह अंतरिम जमानद दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी माना कि पहली नजर में आजम खान की गिरफ्तारी के दौरान संविधान के अनुच्छेद 22(1) और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) की धारा 19 के अनिवार्य प्रावधानों का सख्ती से पालन नहीं किया गया है। इसके बाद अदालत ने उन्हें निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदारों के आधार पर रिहा करने के निर्देश जारी किए हैं। अब उन्हें गाजियाबाद के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की संतुष्टि के मुताबिक जमानत बॉन्ड भरना होगा।
फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने क्या कहा?
इस मामले की अगली सुनवाई 10 दिसंबर को होने वाली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में आजम खान की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और इमरान उल्लाह ने पक्ष रखा था। जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की प्रथम जिवीजन बेंच ने इस मामले में फैसला दिया है।
बेंच ने सपा नेता को अंतिरम जमानत देते हुए कहा कि जिस प्रकार से आजम खान को जेल के गेट से ईडी ने हिरासत में लिया था, वह "मौजूदा कार्रवाई के दुर्भावनापूर्ण और गलत इरादे को दर्शाता है।"
ED ने इस मामले में की थी कार्रवाई
गौरतलब है कि ईडी ने आजम खान और अन्य लोगों के खिलाफ धन शोधन का केस दर्ज किया है। राज्य की पुलिस ने आजम खान और उनके कथित सहयोगियों के खिलाफ 58 प्राथमिकी दर्ज के है। इसी के आधार पर ईडी ने उनके खिलाफ यह मामला दर्ज किया है। एजेंसी का आरोप है कि सरकारी कार्यों के लिए जारी किया गया धन का इस्तेमाल रामपुर में आजम खान के जरिए प्रवर्तित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय बनाने के लिए किया गया।
Created On :  


