Azam Khan Release: आजम खान को बड़ी राहत, डासना जेल से हुए रिहा, कोर्ट से मिली जमानत

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ी राहत मिली है। गाजियाबाद CJM कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खान को डासना जिला जेल से रिहा कर दिया गया है। इससे पहले कोर्ट में उनकी तरफ से 50-50 हजार रुपये के दो जमानती और उनके 50 हजार रुपये का निजी मुचलका जमा किया गया।
दो एफडी कराई जमा
जमानतदारों की तरफ से 50-50 हजार रुपये की दो एफडी जमा की गई। ये सभी कार्रवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने जेल से रिहा करने का आदेश जारी किया। इस मामले में आजम खान के वकील मोहम्मद यासिर अब्बासी ने बताया था कि जेल में बाकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सपा नेता को रिहा कर दिया गया है। जेल सूत्रों का कहना है कि ई-प्रिजन व्यवस्था के तहत ऑनलाइन परवाना जारी हुआ है।
खबर अपडेट की जा रही है...
Created On :  
Tags
Next Story
