Fact Check: 'गांव का बूथ न जीत पाने के बावजूद भी अखिलेश यादव को बनाया सीएम', जानें क्या है मुलायम सिंह के वायरल हो रहे वीडियो का सच

गांव का बूथ न जीत पाने के बावजूद भी अखिलेश यादव को बनाया सीएम, जानें क्या है मुलायम सिंह के वायरल हो रहे वीडियो का सच
यूपी विधानसभा 2027 में अब कुछ महीने का समय बाकी है। इस सियासी रण को जीतने के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सबसे बड़े विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की कोशिश 10 साल सियासी सूखा समाप्त करने की होगी। अखिलेश यादव सीएम की कुर्सी पाने के लिए अपना पूरा दम लगा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। यूपी विधानसभा 2027 में अब कुछ महीने का समय बाकी है। इस सियासी रण को जीतने के लिए सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सबसे बड़े विपक्षी दल समाजवादी पार्टी की कोशिश 10 साल सियासी सूखा समाप्त करने की होगी। अखिलेश यादव सीएम की कुर्सी पाने के लिए अपना पूरा दम लगा रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में मुलायम एक मंच पर भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ मंच पर अखिलेश यादव भी मौजूद हैं। वीडियो को कुछ लोग इस दावे के साथ शेयर कर रहे हैं कि मुलायम सिंह ने मंच से कहा था कि अखिलेश यादव जो खुद अपने गांव यानि सैफई का एक बूथ भी नहीं जीत पाए थे, लेकिन फिर भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया।

एक यूजर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, 'पिता की इस सार्वजनिक टिप्पणी पर अखिलेश खिसियाकर हंसते नजर आए, लेकिन कोई जवाब नहीं दे पाए।'

पड़ताल

वायरल वीडियो का फैक्ट चेक हमें आजतक की वेबसाइट पर भी मिला, जिसमें वायरल दावे को भ्रामक बताया गया। इसके बाद हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया, जिसमें हमें समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसका लंबा वर्जन मिला। वीडियो नवंबर 2017 का था, जिसमें मुलायम सिंह ने अपने जन्मदिन पर भाषण देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में 1घंटे 9 मिनट और 10 सेकंड पर वायरल वीडियो वाला भाग देखा जा सकता है। जिसमें ये साफ तौर पर नजर आता है कि मुलायम ने यह बात अखिलेश के लिए नहीं की थीं।

वीडियो में मुलायम ने अखिलेश के काम की तारीफ की थी और कहा था कि इतना काम करने के बाद भी 47 सीटें मिलीं, तो सोचो किसने धोखा दिया। मुलायम ने इसके बाद ये कहा था कि वो नाम नहीं लेंगे लेकिन अखिलेश ने ऐसे लोगों को बड़े पदों पर बैठा दिया जो अपने गांव के पोलिंग बूथ तक पर हार गए थे।

उनके वीडियो से इसी छोटे हिस्से को गलत संदर्भ के साथ शेयर किया जा रहा है। इससे साफ है कि मुलायम सिंह ने गांव का बूथ न जीत पाने वाली बात अखिलेश के लिए नहीं बल्कि किसी दूसरे नेता के लिए कहीं थीं।

Created On :  

Tags

Next Story