UP Election 2027: 'अगर कुर्बानी देनी पड़ी तो...', कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग पर आजम खान ने दी प्रतिक्रिया

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने कमर कस ली है। इस बीच कांग्रेस और सपा में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जा रही है। इसे लेकर अब समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह पहले वाली कांग्रेस नहीं है। गठबंधन से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। उनके साथ सम्मानजनक समझौता होगा, कुछ ज्यादा भी देना होगा तो कुर्बानी देंगे।
जब उनसे पूछा गया कि 2027 के चुनाव में कांग्रेस 181 सीटें मांग रही है। सीटों के बंटवारों के लेकर आपका क्या रोल रहेगा? इस सवाल पर आजम खान ने कहा, "मांगने के सिलसिले में हमने बचपन से एक कहावत सुनी है कि लाइसेंस तोप का मांगो तो तमंचे का मिल जाएगा।" हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि मेरी उन लोगों से बहुत अच्छे रिश्ते हैं और यह वह कांग्रेस नहीं है। यह मैंने बिल्कुल यूं ही आपको हंसाने के लिए कह दिया।
यह भी पढ़े -खनन की अनुमति से पहले विधायक की अनुशंसा जरूरी? सचिन बिरला के पत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया 'शुद्ध लूट'
कांग्रेस संग सपा की सीट शेयरिंग पर बोले आजम खान
उन्होंने आगे कहा, "यह कांग्रेस की वह लीडरशिप नहीं है जिसमें 6 दिसंबर हुआ था या जिसमें बाईस बटा तेईस दिसंबर 1949 की रात हुई थी। यह वह कांग्रेस नहीं है जिसमें ईद के दिन ईदगाह के मैदान में बहुत कुछ हुआ था। मलियाना हुआ था, मेरठ हुआ था। यही वजह है कि हमारी तरफ से किसी तरह का कोई रद्दे अमल नहीं है। उनके साथ सम्मानजनक समझौता होगा। सम्मानजनक बंटवारा होगा और अगर हमें उन्हें कुछ ज्यादा भी देना पड़ा तो ये कुर्बानी भी देंगे।"
यह भी पढ़े -रानी लक्ष्मीबाई ने अपने कर्तव्य और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया, जयंती पर पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने किया नमन
सपा नेता ने जांच एजेंसियों पर साधा निशाना
इसके साथ ही सपा नेता आजम खान ने जांच एजेंसियों को भी घेरा। उन्होंने कहा, "संवैधानिक संस्थाओं को खुद अपनी लाज रखनी चाहिए। अपने बारे में सोचना चाहिए। देश उनके बारे में क्या सोच रहा है, अगर उन्हें पता नहीं है तो ये उनकी गलती है। चुनाव आयोग की वजह से पूरी दुनिया में कितनी बदनामी हुई। जितनी और एजेंसियां हैं- ईडी, आईटी, सीबीआई है, इनकी वजह से लोग बहुत दुखी और परेशान हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मेरे जैसा आदमी, जिसके पास इस घर के अलावा कोई जायदाद नहीं है। मेरे पास कोई और मकान नहीं है। जिस लखनऊ में मैंने पचास साल सियासत की, विधायक-सांसद रहा, 4 बार मंत्री रहा लेकिन 10/10 का भी मेरे पास कोई कमरा नहीं है।
Created On :  

