UP News: 'बुलडोजर लाइए और यूनिवर्सिटी गिरा दीजिए', जेल से बाहर आते ही आजम खान का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आजम खान के जेल से बाहर आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी को लेकर चल रहा मुकदमा वापस लेने की बात कही है।
यह भी पढ़े -आजम की रिहाई- संविधान की जीत या हार? यूपी के नेताओं के बीच छिड़ी सियासी बहस, राजभर ने दी अखिलेश यादव के लिए चुनौती
सपा नेता का ऐलान
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने बताया, "मेरा ये ऐलान करने का इरादा है कि बुलडोजर लाइए और जितनी इमारतें हैं यूनिवर्सिटी की, उन सबको बुलडोज कर दो, ताकि दुनिया यह देखे कि शिक्षा के मंदिर अगर कोई मुसलमान बनाता है तो कैसे गिराए जाते हैं। मैं वह मुकदमा शायद जल्दी वापस ले लूंगा और आरडीओ को इनवाइट करूंगा कि आप आइए, यूनिवर्सिटी गिरा दें।"
यूनिवर्सिटी के मामले पर क्या बोले?
सपा नेता ने यूनिवर्सिटी के मामले पर कहा, "आपको यह जानकर हैरत होगी कि यह यूनिवर्सिटी 2004, 2005 और 2006 में लगभग बन चुकी थी। 90% इमारतों की तामीर इसकी हो चुकी थी। जो इनकम टैक्स ने रेट लगाया है, वह आज का दो हजार सत्ताईस का सीपीडब्ल्यूडी का यानी दिल्ली का रेट लगाया है और वो रेट चौबीस सौ रुपए स्क्वायर फीट है।"
उन्होंने आगे यह भी बताया, "जब ये यूनिवर्सिटी बनी थी, उस वक्त का रेट था, आप गूगल से निकाल लीजिए, एआई से निकाल लीजिए, जानकारों से पूछ लीजिए। 120 से 125 स्क्वायर फीट। अब कहां एक सौ बीस रुपये।"
यूनिवर्सिटी के निर्माण में लोगों का योगदान
आजम खान ने यूनिवर्सिटी के निर्माण में योगदान को लेकर कहा, "2400 रुपये और आधी मजदूरी लोगों ने यहां क्योंकि बिल्कुल एक इंकलाब था कि यूनिवर्सिटी बन रही है तो कोई साइकिल पर एक बोरा सीमेंट लिए चला रहा है, कोई दो बोरा सीमेंट लिए चला रहा है, कोई रेत लिए जा रहा है, कोई सरिए के टुकड़े लिए चला रहा है। सैकड़ों लोग रोज श्रमदान करते थे, उसके फोटोज हैं।"
'हज कैंसिल कर सारा पैसा दिया दान'
सपा नेता ने आगे कहा, "आज मुझे एक फोटो दिखाई गई है, मोबाइल पर आ गई है, वह हमारे एक बुजुर्ग खातून फिरोजाबाद की अब से 20-25 साल पहले हज को जा रही थीं। उन्होंने हज जाना कैंसिल कर दिया कि यह सवाब मेरे लिए हज से बड़ा है और तमाम हज का पैसा उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी को दे दिया। उस वक्त ईडी नहीं थी। उस वक्त इनकम टैक्स नहीं था। उस वक्त डेवलपमेंट अथॉरिटी नहीं थी। डेवलपमेंट अथॉरिटी रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी बनने के 10 साल बाद आई और ये लोग बुलडोजर लेकर यूनिवर्सिटी गिराने के लिए पहुंच गए।"
नक्शे को लेकर उठाए सवाल
आजम खान ने यूनिवर्सिटी बिल्डिंग के नक्शे को लेकर कहा, "जब आप थे ही नहीं तो आपसे नक्शा कैसे पास करा लेते? इस तरह के अनर्थ और इस तरह की ज्यादतियां हुई हैं और इस तरह के जुल्म हुए हैं। जिस पर दिल ये कहता है कि अगर उस वक्त सर सैयद अहमद खान और मदन मोहन मालवीय के जमाने में ईडी होती, इनकम टैक्स होता, डेवलपमेंट अथॉरिटीज होतीं तो वो भी मेरी तरह जेलों में होते। ना बीएचयू होता, ना एएमयू होता।"
Created On :  


