Congress Secretary List: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से लेकर तमिलनाडु तक जारी की 81 सचिवों की लिस्ट, MP के सहप्रभारी बदले

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, पंजाब से लेकर तमिलनाडु तक जारी की 81 सचिवों की लिस्ट, MP के सहप्रभारी बदले
कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के 81 सचिवों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की परमिशन मिलने के बाद राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के 81 सचिवों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की लिस्ट जारी कर दी है। इन सचिवों को देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस ने इस सूची को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया है। इसमें पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के नेताओं को जगह दी गई है।

इन्हें मिली MP की जिम्मेदारी

नीतू वर्मा सोइन, पाल भाई अंबलिया, डॉ. अजय कुमार पासवान और ओमवीर यादव को मध्य प्रदेश की राज्य इकाई से जुड़े संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, प्रदेश के कई युवा और वरिष्ठ नेताओं को दूसरे राज्यों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अंतर्गत पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को यूपी, हिना कांवरे को पंजाब और भूपेंद्र मरावी को झारखंड का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय में प्रणव झा और गौरव पांधी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कम्युनिकेशन, कैंपेन और मीडिया विभाग में डॉ. विनीत पुनिया और रुचिरा चतुर्वेदी को शामिल किया गया है।

राज्यवार सचिवों की लिस्ट

असम: मनोज चौहान, बॉबी भगत, इफ्तेखार अहमद।

केरल और लक्षद्वीप: मयूरा एस. जयकुमार, गणेश कुमार यादव।

तमिलनाडु और पुडुचेरी: निवेदिथ अल्वा, जंगा गौतम, वेंकटेश्वर।

उत्तराखंड: मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, भीम कुमार।

गुजरात: रामकिशन ओझा, सुभाषिनी यादव, हेम सिंह शेखावत, नरेश ठाकुर।

कर्नाटक: नेट्टा डिसूजा, मोहन जोशी, सैयद अज़मतुल्लाह हुसैनी, एडवोकेट एस. सरथ।

पंजाब: हिना कावरे, रवींद्र दलवी, सूरज सिंह ठाकुर, डॉ. राज कुमार मौर्य।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख: धीरज गुर्जर, सुशील कुमार पासी।

मेघालय, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश: अनिल ए. थॉमस, सुशांत चक्रवर्ती, जेनब चंदेल।

मध्य प्रदेश: नीतू वर्मा सोइन, पाल भाई अंबलिया, डॉ. अजय कुमार पासवान, ओमवीर यादव।

झारखंड: भूपेंद्र मरावी, अवनीश काजला।

बिहार: प्रदीप नरवाल, प्रो. प्रकाश सोनवणे, महबूब पाशा।

ओडिशा: जेत्ती कुसुम कुमार, पूर्णचंद्र पाढ़ी।

गोवा, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव: डॉ. अंजलि निंबालकर।

तेलंगाना: सचिन सावंत, साइमन एलेक्स।

दिल्ली: दानिश अबरार।

आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार: सेंथिल अरासु, वी. शंकर।

पश्चिम बंगाल: अब्दुल खलीक, देबाशीष पटनायक, गुंजन पटेल।

हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़: कमल कांत शर्मा, डॉ. राहुल राजभर।

उत्तर प्रदेश: अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, अब्दुल हन्नान, संजीव आर्य।

हरियाणा: दीपक राठौर, सुनील अहिरे।

मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड: जरिता लैटफलांग, अमित बावा सैनी, डूंगर राम गेदर।

महाराष्ट्र: यू.बी. वेंकटेश, रेहाना रियाज चिश्ती, एफ.एच. जक्कप्पनवर, योगेंद्र योगी।

छत्तीसगढ़: जितेंद्र बघेल, हरनाम सिंह।

राजस्थान: विश्व विजय सिंह, पोरलाक खार्ते, डॉ. पलक वर्मा, मनोज बागरी।

Created On :  

Tags

Next Story