'आतंकवाद रुकेगा तभी होगी बात': शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने पाकिस्तान को दिया दोटूक जवाब, वोट चोरी के सवाल पर क्या कहा?

शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी ने पाकिस्तान को दिया दोटूक जवाब, वोट चोरी के सवाल पर क्या कहा?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वह गुरुवार को शिकागो यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रों से चर्चा की। इसमें पाकिस्तानी छात्र भी शामिल हुए।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वह गुरुवार को शिकागो यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रों से चर्चा की। इसमें पाकिस्तानी छात्र भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर क्या दोनों देश आपसी हितों के लिए मिलकर काम कर सकते हैं?

राहुल गांधी का जवाब

पाकिस्तानी छात्रों के सवाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "यह एक बड़ी समस्या है। पाकिस्तान हमारे देश में आतंकवाद को बढ़ावा देता है, उसका समर्थन करता है।" उन्होंने आगे कहा, "हमारे निर्दोष लोगों की हत्या होती रहे और हम पाकिस्तान के साथ बात करें, यह असंभव है। जब यह रुक जाएगा, तभी बातचीत की कोई भी संभावना बन सकती है।"

वोट चोरी को लेकर पूछा सवाल

कार्यक्रम में एक छात्र ने पूछा कि बीजेपी और चुनाव आयोग (EC) पर कथित वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ विपक्ष चुनाव का बहिष्कार क्यों नहीं करता है? इस पर राहुल गांधी ने कहा, "ऐसा करने से देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए भारत का लोकतंत्र सबसे पवित्र है। जिस दिन विपक्ष ने चुनाव लड़ना छोड़ दिया, उसी दिन से जनता का भरोसा लोकतंत्र से उठ जाएगा।

यह भी पढ़े -राहुल गांधी का फर्जी पीए बनकर कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे को ठगने का प्रयास, फाइव स्टार होटल में दो प्रीमियम कमरे बुक कराने किया था फोन

उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि वह यही चाहती है, लेकिन हम लोगों का भरोसा नहीं टूटने देंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हर चोट सहन करके भी वोट की रक्षा के लिए लड़ेंगे। हर सच को देश के सामने रखा जाएगा। यह लड़ाई सत्ता की नहीं, बल्कि संविधान की है, जिसकी रक्षा के लिए हर समय मैदान में रहेंगे।

BJP ने लगाए आरोप

राहुल गांधी के बयानों को लेकर बीजेपी ने आरोप लगाए हैं कि वह विदेशी धरती पर जाकर देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी की आलोचना की और कहा कि वह विदेश जाने के बाद देश के बारे में गलत बातें कहते हैं।

Created On :  

Tags

Next Story