Fact Check: क्या मनीला में 'मेड इन पाकिस्तान' ऑटो पर बैठे नजर आए PM मोदी, जानें क्या है वायरल दावे का सच?

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेड इन पाकिस्तान ऑटो रिक्शा की सवारी की। पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स की ओर से शेयर किए जा रहे इस दावे की सच्चाई कुछ और ही है। आइए जानते हैं उसके बारे में...
मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में गाला डीनर के लिए पहुंचने के पीएम मोदी और दुनिया के अन्य कई देशों के राष्ट्र प्रमुख विशेष रूप से सजाए गए तिपहिया वाहनों में सवार हुए। स्थानीय जीपनी से प्रेरित कलाकृतियों वाले इन रंग-बिरंगे वाहनों का इंतजाम शिखर सम्मेलन के मेजबान फिलीपिंस ने किया था। फिलीपींस में सार्वजनिक वाहनों पर इस तरह की कलाकृतियां अमूमन देखने को मिलती हैं।
फिर बेइज्जत हुआ पाकिस्तान
इन तिपहिया वाहनों को पाकिस्तान के कुछ हैंडल्स ने पाकिस्तान निर्मित बताया। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'नरेंद्र मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान में बने ई-रिक्शे की सवारी की।'
दरअसल, पाकिस्तानियों ने ये दावा इसलिए किया क्योंकि कुछ ही समय पहले पाकिस्तान की ऑटो कंपनी साजगार ने फिलीपींस में अपनी पहली विदेशी निर्माण इकाई खोली है। लेकिन, प्रोपगैंडा चलाने में एक्सपर्ट्स पाकिस्तान के यूजर्स ने बिना किसी सबूत के पीएम मोदी को ले जाने वाले तिपहिया वाहन को पाकिस्तान निर्मित बताकर खुद की बेइज्जती करा ली।
यह भी पढ़े -क्या त्रिपुरा में BSF जवानों पर अटैक करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की, जानें वायरल वीडियो का सच
बजाज कंपनी ने किया है निर्माण
आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल हुए विश्व के नेताओं को लाने ले जाने के लिए इस्तेमाल किए गए तिपहिया वाहन भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपन बजाज की तरफ से बनाए गए थे। वीडियो में देखने पर तिपहिया वाहनों के क्लोज-अप वीडियो में, उनके डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर बजाज का लोगो साफ दिखाई देता है।
आजतक.कॉम पर भी पाकिस्तान की तरफ से फैलाए गए इस झूठ का पर्दाफाश किया गया है।
सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने के लिए पाकिस्तानियों की जमकर खिंचाई की। एक भारतीय यूजर ने लिखा, "सोचिए भारत की उपलब्धियों का दावा करने के लिए कोई इतना बेताब हो सकता है कि एक तिपहिया वाहन (थ्री-व्हीलर) को ही अपना बता दे। भारत निर्माण करता है, और पाकिस्तान गलत पहचान बताता है।
Created On :  


