APEC Summit 2026: परमाणु हथियारों पर लगेगा बैन? एक मंच पर तीन महाशक्तियां, जिनपिंग से पुतिन तक किसने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक समाप्त हो गई है। तीनों देशों के नेताओं के बीच यह बैठक एक घंटे से ज्यादा चली। इस दौरान परमाणु हथियारों और ईरान, यूक्रेन युद्ध पर चर्चा हुई। बैठक में चीन-अमेरिका-रूस ने परमाणु पर बातचीत करने और इसके दुनिया के अन्य देशों से रोकने का वादा किया।
यह भी पढ़े -लोणार क्रेटर को दुनिया के 100 महत्वपूर्ण भूवैज्ञानिक स्थलों की सूची में मिली जगह, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
ट्रंप-पुतिन-चीन के बीच हुई बैठक
चीन और रूस का कहना है कि अमेरिका के साथ मिलकर वे संयुक्त राष्ट्र सुधारों, ईंधन आपूर्ति बढ़ाने और परमाणु खतरों को कम करने के लिए वार्ता पर सहमत हैं। ट्रंप ने कहा कि परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। तीनों देशों के नेताओं ने दुनिया की मौजूदा स्थिति पर बात की और दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने का भरोसा दिया।
न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के स्थायी सदस्य होने के नाते, चीन, रूस और अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार करने का वादा किया है। इसका मकसद यह है कि संयुक्त राष्ट्र दुनिया की मौजूदा चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सके और पूरी दुनिया में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के अपने मुख्य मकसद को सही तरीके से पूरा कर सके।'
इसके अलावा, तीनों देशों के प्रमुखों ने फिर से इस बात पर सहमति जताई है कि परमाणु युद्ध में किसी की भी जीत नहीं हो सकती और इसे कभी नहीं लड़ा जाना चाहिए। इसके अलावा, तीनों देश परमाणु हथियारों से जुड़े खतरों को कम करने और इन्हें दूसरे देशों तक फैलने से रोकने के लिए आपस में बातचीत करेंगे।
यह भी पढ़े -रामायण ने बना डाला 13वें दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड, 'छावा'-'धुरंधर' को मात देकर किया इतना कलेक्शन
परमाणु निरस्तीकरण पर ट्रंप ने साफ किया रुख
परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर यूएस प्रेसिडेंट ने कहा कि किसी देश को अपने हथियार छोड़ने के लिए मनाना मुश्किल होगा। ट्रंप ने कहा, 'एक बार जब आपके पास परमाणु हथियार आ जाते हैं, तो उनका न होना बहुत मुश्किल होता है।'
वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को दावा किया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सहयोग बढ़ाने में चीन एक प्रोत्साहक और अगुवा की भूमिका निभा रहा है। साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि चीन एशिया-प्रशांत समुदाय के निर्माण के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। जिनपिंग ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) की 33वीं आर्थिक नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उधर, ट्रंप ने जिनपिंग से एपेक सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक से पहले कहा कि चीनी राष्ट्रपति से उनकी दोस्ती अच्छी है और उन्हें लगता है कि जब तक दोनों अपने-अपने देश की सत्ता पर काबिज हैं तब तक द्विपक्षीय संबंधों में कोई समस्या नहीं आएगी। चीनी मीडिया सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह बातचीत रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक से पहले हुई।
Created On :  

