अंतरराष्ट्रीय मुहर: लोणार क्रेटर को दुनिया के 100 महत्वपूर्ण भूवैज्ञानिक स्थलों की सूची में मिली जगह, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

डिजिटल डेस्क, लोणार, सुनील तिजारे। काले बेसाल्ट चट्टानों पर हजारों वर्ष पहले उल्कापिंड के टकराने से निर्मित बुलढाणा जिले के लोणार क्रेटर ने वैश्विक स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंटरनेशनल यूनियन ऑफ जियोलॉजिकल साइंसेज (आईयूजीएस) की ओर से घोषित दुनिया के तीसरे 100 महत्वपूर्ण भूवैज्ञानिक स्थलों की सूची में 'लोणार लेक इम्पैक्ट क्रेटर' को शामिल किया गया है। इस सम्मान से लोणार के भूवैज्ञानिक और वैज्ञानिक महत्व पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुहर लग गई है। लगभग 1.88 किमी व्यास वाला यह विशाल क्रेटर बेसाल्ट चट्टानों पर उल्कापिंड के टकराने से बना है।
दुनिया के पांच ज्ञात क्रेटरों में लोणार का महत्वपूर्ण स्थान
खास बात यह है कि इस प्रकार की चट्टानों में उल्कापात से बने दुनिया के पांच ज्ञात क्रेटरों में लोणार का महत्वपूर्ण स्थान है। क्रेटर की ढलानों पर चट्टानों की अलग-अलग परतें और उल्कापिंड के भीषण टकराव से पैदा हुई गर्मी के कारण पिघलकर बने कांच जैसे चट्टानी टुकड़े आज भी इस घटना के प्रमाण हैं। इसके मध्य स्थित खारे एवं क्षारीय पानी की झील इसकी विशिष्टता को और बढ़ाती है।
यह भी पढ़े -शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, यूजर्स ने की तारीफ, वीडियो हुआ वायरल
अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए भी महत्वपूर्ण
लोणार क्रेटर का महत्व केवल पृथ्वी तक सीमित नहीं है। यहां उल्कापिंड के टकराव से चट्टानों में हुए भूवैज्ञानिक और रासायनिक बदलावों का अध्ययन किया जाता है। चंद्रमा और मंगल ग्रह पर मौजूद क्रेटरों की उत्पत्ति तथा संरचना समझने के लिए भी यह स्थल शोधकर्ताओं को महत्वपूर्ण संदर्भ उपलब्ध कराता है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने इस स्थल का प्रस्ताव आईयूजीएस के समक्ष रखा था। घोषित सूची में 47 देशों के महत्वपूर्ण भूवैज्ञानिक स्थलों को स्थान मिला है। इसमें जापान का माउंट फुजी भी शामिल है।
यह भी पढ़े -शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने फ्लॉन्ट किए स्ट्रेच मार्क्स, यूजर्स ने की तारीफ, वीडियो हुआ वायरल
रामसर दर्जे के बाद दूसरी बड़ी उपलब्धि
लोणार झील को वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय महत्व के रामसर आर्द्रभूमि स्थल का दर्जा मिला था। अब वैश्विक भूवैज्ञानिक मान्यता मिलने से इसकी पहचान और मजबूत हुई है। इससे बुलढाणा जिले में पर्यटन, विशेषकर भू-पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इस धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए झील के पानी की गुणवत्ता, विशिष्ट चट्टानों और उल्कापात से जुड़े प्रमाणों का वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण करना भी जरूरी होगा। पर्यटन विकास के साथ प्राकृतिक विरासत की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी होगी।
Created On :  
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli
