Russia-Ukraine War: क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन के हमले से आगबबूला हुए पुतिन, कहा - 'हमारा जवाब दर्दनाक होगा'

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू हुए 4 साल 8 महीने से ज्यादा का समय बीच चुका है। लेकिन, अभी भी दोनों देशों के बीच सुलह होती नजर नहीं आ रही है। इस बीच यूक्रेन ने 17 नवंबर को क्रीमिया ब्रिज पर हमला करके उसे तबाह कर दिया। इस अटैक के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को बदला लेने की चेतावनी दी है।
APEC समिट के लिए चीन में मौजूद ट्रंप ने प्रेस कॉनफ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि रूस का जवाब यूक्रेन के हमले से कहीं ज्यादा दर्दनाक होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि हमले से पहले वो कुछ इलाकों में सीजफायर करने पर विचार कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
यह भी पढ़े -परमाणु हथियारों पर लगेगा बैन? एक मंच पर तीन महाशक्तियां, जिनपिंग से पुतिन तक किसने क्या कहा?
'अब नहीं होगी बातचीत'
पुतिन ने मीडिया से कहा, 'क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बाद हम बातचीत नहीं करेंगे। हम इन हमलों का जवाब देंगे। हमारा जवाब कीव के हमले से कहीं ज्यादा दर्दनाक होगा।' वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि इस ब्रिज का उपयोग रूसी सेना नहीं बल्कि आम नागरिक करते हैं।
इस हफ्ते तीसरा हमला
यह इस हफ्ते क्रीमिया पुल पर यूक्रेन का तीसरा हमला है। ये पुल रूस को क्रीमिया से जोड़ता है। बुधवार की सुबह केर्च ब्रिज के सड़क वाले हिस्से पर यूक्रेन की सेना ने अटैक किया था। इस हमले में ब्रिज का बीच वाला करीब 227 मीटर लंबा हिस्सा टूटकर अजोव सागर में गिर गया था।
यह भी पढ़े -ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात से क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता? याल्टा सम्मेलन से हो रही तुलना, क्या फिर बंटेगी दुनिया?
हमले के लिए यूक्रेनी सेना ने रूटा क्रूज मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया। सड़क पुल के बाद यूक्रेन ने रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले रेलवे ब्रिज पर भी हमला किया। इस हमले के बाद रेल सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी।
उधर, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यूक्रेन के सैन्य सूत्रों हवाले से ये बताया गया कि पुल पर हमले का समय जानबूझकर ऐसा रखा गया था, ताकि चीन में ट्रम्प और जिनपिंग के साथ बैठक से पहले पुतिन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर असहज किया जा सके।
Created On :  

