Jensen Huang Affair: 'हर खूबसूरत चीनी महिला जासूस नहीं होती', जेनसन हुआंग के अफेयर पर ट्रंप का बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। एनवीडिया के पूर्व CEO जेनसन हुआंग के चीनी महिला के साथ अफेयर और उसके जासूसी के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने हुआंग की गर्लफ्रेंड एलिसा हुआंग के जासूसी के दावे को गलत बताया है। इसके साथ ही कहा कि वो महज एक चिप कारोबारी है।
यह भी पढ़े -Nvidia में जेनसन हुआंग की वापसी पर लगा ब्रेक! बोर्ड ने साफ कहा- अब नहीं बनेंगे CEO, आखिर अब क्या करेंगे AI की दुनिया के दिग्गज?
'हर खूबसूरत महिला जासूस नहीं'
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई बातचीत में जेनसन हुआंग के हालात का जिक्र सिर्फ कुथ समय के लिए किया। वहीं, एलिस हुआंग के जासूसी होने वाले शक पर ट्रंप ने बताया कि चीन से आने वाली हर खूबसूरत महिला को जासूस मान लिया जाता है।
बुधवार को फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम 'द इंग्राहम एंगल' पर हुई बातचीत के दौरान ट्रंप का कहना है, "हमने इस पर चर्चा नहीं की। मैंने शायद इसका जिक्र बस थोड़े समय के लिए किया क्योंकि ये एक बड़ी ट्रेजेडी है। ये एक ट्रेजेडी है. वो बेहद टैलेंटेड व्यक्ति हैं।"
यह भी पढ़े -एनवीडिया में CEO पद पर फिर लौट सकते हैं जेनसन हुआंग! एलन मस्क समेत 1.65 लाख लोग सपोर्ट में उतरे
ट्रंप ने एलिस हुआंग पर क्या कहा?
कार्यक्रम में ट्रंस से पूछा गया कि क्या जेनसन हुआंग और एलिसा हुआंग का प्रेम राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा था। इस पर उन्होंने कहा, "मैंने ऐसा नहीं सुना है। मैंने ये नहीं सुना कि वो जासूस थीं। वो एक महिला थीं। वो एक खूबसूरत महिला थीं और चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को वो जासूस समझ लेते हैं। मैंने ये नहीं सुना कि वह जासूस थीं। वो एक कारोबारी महिला थीं जो चिप्स खरीदती थीं।"
AI पर जिनपिंग से लंबी बातचीत
ट्रंप ने इस दौरान शी जिनपिंग के साथ हुई डिनर में बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने आगे बताया, "हमने पूरी शाम बात की और हमने AI के बारे में भी बात की।"
Created On :  

