Nvidia Controversy: एनवीडिया में CEO पद पर फिर लौट सकते हैं जेनसन हुआंग! एलन मस्क समेत 1.65 लाख लोग सपोर्ट में उतरे

एनवीडिया में CEO पद पर फिर लौट सकते हैं जेनसन हुआंग! एलन मस्क समेत 1.65 लाख लोग सपोर्ट में उतरे
टेस्ला, स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क समेत सिलिकॉन वैली के कई बड़े टेक दिग्गज जेनसन हुआंग के समर्थन में उतर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के पूर्व CEO जेनसन हुआंग (Jensen Huang) की वापसी को लेकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मच गई है। हुआंग ने 4 दिन पहले 12 नवंबर को बतौर सीईओ पद से इस्तीफा दिया है, जिसके बाद कंपनी नया सीईओ नहीं ढूंढ पाई है। वहीं अब उन्हें दोबारा CEO बनाने की मांग तेज हो गई है। टेस्ला, स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क समेत सिलिकॉन वैली के कई बड़े टेक दिग्गज उनके समर्थन में उतर आए हैं। वहीं, ऑनलाइन अभियान में 1.65 लाख से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं।

दावा यह भी है कि अब अमेरिका के व्हाइट हाउस के भी समर्थन की कोशिश की जा रही है। मीडिया रिपोर्र्ट्स के अनुसार, हुआंग भी अपने करीबी सहयोगियों के साथ कंपनी में वापसी की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि, अभी Nvidia की ओर से उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

क्या है पूरा मामला?

अमेरिका की प्रमुख टेक कंपनी Nvidia के को- फाउंडर जेनसन हुआंग ने 12 नवंबर 2026 को कंपनी के CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद टेक इंडस्ट्री में काफी चर्चा शुरू हो गई। हुआंग करीब 33 साल से Nvidia का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने साल 1993 में इस कंपनी की स्थापना की थी और इसे दुनिया की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप बनाने वाली कंपनियों में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस्तीफे के बाद कंपनी के कर्मचारियों, निवेशकों और कई बड़े टेक कारोबारियों ने उनके समर्थन में आवाज उठानी शुरू कर दी। अब मांग की जा रही है कि Nvidia का बोर्ड उन्हें दोबारा CEO की जिम्मेदारी सौंपे।

एलन मस्क ने भी किया जेनसन हुआंग का सपोर्ट

दुनिया के बड़े उद्योगपतियों में शामिल एलन मस्क ने भी जेनसन हुआंग की वापसी की मांग की है। Tesla और SpaceX के CEO एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि जेनसन हुआंग को दोबारा CEO बनाने के लिए एक पिटीशन शुरू की गई है और वह भी इस पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। मस्क ने इससे पहले एक पोस्ट के जवाब में यह भी कहा था कि अगर उन्हें हुआंग को अपनी कंपनी में काम पर रखने का मौका मिले तो यह उनके लिए सम्मान की बात होगी। मस्क के अलावा Epic Games के CEO टिम स्वीनी, Y Combinator के गैरी टैन और दूसरे टेक उद्योग से जुड़े लोगों ने भी हुआंग की वापसी का समर्थन किया है।

1.65 लाख से ज्यादा लोगों ने किए हस्ताक्षर

जेनसन हुआंग की वापसी के लिए 'Stand with Jensen' नाम से एक ऑनलाइन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत Nvidia के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से मांग की गई है कि हुआंग को दोबारा CEO बनाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। 16 नवंबर 2026 को सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, इस अभियान को 1.60 लाख से ज्यादा लोगों का समर्थन मिल चुका था। कुछ रिपोर्टों में यह संख्या 1.65 लाख से अधिक बताई गई है।

जेनसन हुआंग ने क्यों दिया था इस्तीफा?

इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी जेनसन हुआंग का अचानक CEO पद छोड़ना है। Nvidia के CEO जेनसन हुआंग ने 12 नवंबर 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनका सिंगापुर की कंपनी 'मेगास्पीड' की अधिकारी एलिस हुआंग के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। आरोप यह भी हैं कि जेनसन ने कंपनी की कई गोपनीय जानकारियां एलिस के साथ शेयर की थीं, जिन्हें बाद में बीजिंग तक पहुंचाया गया। इन आरोपों के सामने आने के बाद Nvidia की सुरक्षा व्यवस्था और कंपनी के गोपनीय नियमों और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे थे।

Created On :  

Tags

Next Story