न्यू टीवी सीरीज: Vu Masterpiece AEye TV सीरीज भारत में लॉन्च, RGB MiniLED डिस्प्ले और AI टेक्नोलॉजी से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्ट टीवी बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Vu Televisions ने भारतीय बाजार में अपनी नई Vu Masterpiece AEye TV सीरीज लॉन्च कर दी है। इस नई सीरीज में 55 इंच से लेकर 115 इंच तक के छह टीवी मॉडल पेश किए गए हैं। इनमें RGB MiniLED डिस्प्ले, AI आधारित पिक्चर एडजस्टमेंट और Google TV के साथ Gemini AI का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Vu Masterpiece AEye TV सीरीज में 240W आउटपुट वाला 360-डिग्री सराउंड साउंड सिस्टम मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -दुनियाभर में Microsoft की सर्विस 14 घंटे बाद भी ठप, Air India, IndiGo और Akasa की ईमेल सेवाएं हुईं प्रभावित
Vu Masterpiece AEye TV की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Vu Masterpiece AEye TV की शुरुआती कीमत 55-इंच मॉडल के लिए 75,000 रुपए है। 65-इंच मॉडल की कीमत 95,000 रुपए है, जबकि 75-इंच मॉडल 1,30,000 रुपए में आता है। 85-इंच और 98-इंच मॉडल की कीमत क्रमशः 1,75,000 रुपए और 2,95,000 रुपए है। जबकि, सबसे बड़े, 115-इंच मॉडल की कीमत 13,00,000 रुपए है। Vu TV की यह नई रेंज देश भर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
यह भी पढ़े -Sony MDR-3R हेडफोन USB-C कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च, 1979 के Walkman जैसा मिलेगा रेट्रो डिजाइन
Vu Masterpiece AEye TV के स्पेसिफिकेशन्स
Vu Masterpiece AEye TV सीरीज में RGB MiniLED डिस्प्ले दिए गए हैं, जो 100 प्रतिशत तक BT.2020 कलर कवरेज प्रदान करते हैं। 55-इंच से लेकर 98-इंच तक के मॉडल्स में 2,500 निट्स तक की XDR ब्राइटनेस मिलती है, जबकि 115-इंच मॉडल 3,000 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इनमें AI-मैप्ड 'फुल ऐरे लोकल डिमिंग' की सुविधा होने का भी दावा किया गया है। छोटे मॉडल्स में 2,000 तक डिमिंग जोन हैं, जबकि 115-इंच वाले वेरिएंट में 2,696 डिमिंग जोन दिए गए हैं।
मोशन हैंडलिंग के लिए, Vu की नई मिनी-LED रेंज में 'हाइपर-मोशन AI इंजन' द्वारा पावर्ड 288Hz 'फ्लुइड मोशन' टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह सिस्टम ब्लर, जडर और मोशन आर्टिफैक्ट्स को कम करने के लिए फ्रेम-दर-फ्रेम AI प्रोसेसिंग का इस्तेमाल करता है। Vu मास्टरपीस AEye TV रेंज में 'इंटेलिजेंट ब्राइटनेस कंट्रोल' भी शामिल है। कंपनी का दावा है कि इसमें एक फोटोइलेक्ट्रिक एम्बिएंट लाइट सेंसर को मशीन-लर्निंग आधारित पिक्चर इंजन के साथ जोड़ा गया है।
यह भी पढ़े -Motorola Signature 27 स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट और 200MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
ऑडियो के लिए, 55-इंच से 98-इंच तक के मॉडल्स में VuFx 6-ड्राइवर साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें 4 स्पीकर और 2 रियर वूफर शामिल हैं। इसका कुल आउटपुट 110W है। वहीं, 115-इंच वाले मॉडल में VuFx 10-ड्राइवर सिस्टम है, जिसमें 8 स्पीकर और 2 रियर सबवूफर दिए गए हैं, जो 240W का आउटपुट देते हैं। Vu मास्टरपीस AEye TV रेंज के सभी मॉडल्स डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी AC-4 डायलॉग एन्हांसर के साथ 'AI क्रिस्टल-क्लियर वॉयस' को सपोर्ट करते हैं।
ये TV, Gemini AI के साथ Google TV पर चलते हैं। इनमें AI प्रोसेसर लगा है और ये 3GB RAM तथा 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आते हैं। इसके साथ Vu दो ब्लूटूथ वॉयस रिमोट भी दे रहा है, जिनमें वॉयस सर्च और खास OTT हॉटकीज फीचर्स भी है।
Created On :  
