न्यू टीवी सीरीज: Xiaomi ने पेश की 9 नए Smart TV की शानदार सीरीज, 32 से 85 इंच तक मिलेंगे बड़े QLED डिस्प्ले

Xiaomi ने पेश की 9 नए Smart TV की शानदार सीरीज, 32 से 85 इंच तक मिलेंगे बड़े QLED डिस्प्ले

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने नई TV A Pro e सीरीज पेश की है। इस सीरीज में कंपनी ने एक साथ 9 नए स्मार्ट टीवी मॉडल शामिल किए हैं, जिनमें 32 इंच से लेकर 85 इंच तक की स्क्रीन के विकल्प मिलते हैं। खास बात यह है कि नई सीरीज में QLED डिस्प्ले, Google TV, बेहतर कलर क्वालिटी, Dolby Audio और चुनिंदा मॉडल में 120Hz Game Boost मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं Xiaomi की नई स्मार्ट टीवी सीरीज की कीमत और खूबियां...

Xiaomi TV A Pro e सीरीज की कीमत?

कीमत की बात करें तो Xiaomi ने फिलहाल अपनी नई TV A Pro e सीरीज के किसी भी मॉडल की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने इन टीवी की बिक्री शुरू होने की तारीख की जानकारी भी शेयर नहीं की है। फिलहाल ये मॉडल Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं।

Xiaomi TV A Pro e सीरीज की खूबियां

नई सीरीज में Xiaomi TV A Pro 32 e, Xiaomi TV A Pro 43 e, Xiaomi TV A Pro 43 FHD e, Xiaomi TV A Pro 50 e, Xiaomi TV A Pro 50 FHD e, Xiaomi TV A Pro 55 e, Xiaomi TV A Pro 65 e, Xiaomi TV A Pro 75 e और Xiaomi TV A Pro 85 e शामिल हैं।

इनमें छह मॉडल 4K रिजॉल्यूशन के साथ आते हैं, जबकि बाकी तीन मॉडल HD और Full HD रिजॉल्यूशन वाले हैं। कंपनी ने इस सीरीज में छोटे स्क्रीन साइज से लेकर बेहद बड़े स्क्रीन साइज तक के विकल्प दिए हैं।

Xiaomi TV A Pro e सीरीज की सबसे खास बात इसका QLED डिस्प्ले है। कंपनी ने इस नई रेंज के सभी नौ मॉडल में QLED पैनल दिया है। सीरीज के 4K मॉडल में 94 प्रतिशत DCI-P3 कलर स्पेस कवरेज दिया गया है। इसके अलावा 4K मॉडल 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, सभी मॉडल का रिजॉल्यूशन एक जैसा नहीं है।

नई Xiaomi TV A Pro e सीरीज में गेमिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए भी खास फीचर दिया गया है। इसके कुछ बड़े मॉडल में HDMI के जरिए 120Hz Game Boost मोड का सपोर्ट मिलता है। Xiaomi TV A Pro 50 e, 55 e, 65 e, 75 e और 85 e में इस फीचर का सपोर्ट दिया गया है। 43 इंच वाले 4K मॉडल में इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Xiaomi की नई स्मार्ट टीवी सीरीज के सभी मॉडल Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

Google TV के जरिए ग्राहक Netflix, Amazon Prime Video और YouTube जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके लिए रिमोट में भी खास सुविधा दी गई है।

टीवी के रिमोट कंट्रोल में वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रिमोट में Netflix, Prime Video और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग शॉर्टकट बटन भी दिए गए हैं।सीरीज के 4K मॉडल में Google Assistant और Gemini का सपोर्ट भी लिस्ट किया गया है।

इसके 4K मॉडल में Apple AirPlay और Google Cast का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा टीवी में Bluetooth 5.0 और ड्यूल-बैंड Wi-Fi जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं भी दी गई हैं। TV A Pro e सीरीज में Dolby Audio, DTS और DTS Virtual साउंड तकनीक का सपोर्ट दिया है। 4K रेंज के ज्यादातर मॉडल में 10W के दो स्पीकर मिलते हैं। वहीं 75 इंच और 85 इंच वाले मॉडल में 15W के दो स्पीकर दिए गए हैं।

Created On :  

Next Story