आगामी फिटनेस ट्रैकर: Samsung Galaxy Fit 4 के फीचर्स लीक, 12 टाइल्स और एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग मिलने की उम्मीद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरिया की टेक कंपनी Samsung के आगामी फिटनेस ट्रैकर Galaxy Fit 4 को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कंपनी के आधिकारिक लॉन्च से पहले Companion App के APK टियरडाउन में इसके कई संभावित फीचर्स सामने आए हैं। लीक के मुताबिक, Galaxy Fit 4 में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और 12 टाइल्स तक का सपोर्ट मिल सकता है। SammyGuru की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Fit 4 में पिछले मॉडल Galaxy Fit 3 के कई फीचर्स बरकरार रह सकते हैं। हालांकि, नए डिजाइन और डिस्प्ले में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते है इस आगामी फिटनेस ट्रैकर से जुड़ी अन्य अपडेट...
यह भी पढ़े -Karbonn Rebel और Rebel Pro भारत में जल्द होंगे लॉन्च, कंपनी ने मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन का किया खुलासा
Samsung Galaxy Fit 4 के फीचर्स की जानकारी लीक
'सैमीगुरु' (Sammyguru) द्वारा 'सैमसंग गैलेक्सी फिट 4 मैनेजर' ऐप के एनालिसिस से पता चलता है कि इस नए फिटनेस ट्रैकर में गैलेक्सी फिट 3 जैसे ही फीचर्स मिल सकते हैं। ऐप के सॉफ्टवेयर अपडेट इंटरफेस में एक नया बैनर दिया गया है, जो यूजर्स को उपलब्ध अपडेट्स के बारे में बताता है। इस नए डिवाइस में 'फाइंड माई फोन' (Find My Phone) का विकल्प भी मिल सकता है, जिससे यूजर्स सीधे फिटनेस ट्रैकर से अपने कनेक्टेड स्मार्टफोन को रिंग कर सकेंगे।
एनालिसिस से पता चलता है कि गैलेक्सी फिट 4 में 'स्मार्ट डिवाइस सिलेक्शन' और 'ऑलवेज शो ऑन बोथ' (दोनों पर हमेशा दिखाने) जैसे फीचर्स होंगे। ऐप में कुछ टेक्स्ट और एनिमेशन भी दिए गए हैं, जो दिखाते हैं कि स्मार्टफोन और फिटनेस ट्रैकर पर नोटिफिकेशन्स कैसे दिखाई देंगे। इसके अलावा इसमें 12 टाइल्स तक जोड़ने का सपोर्ट मिल सकता है, जिससे ऐप्स और एनिमेशन तक जल्दी पहुंचा जा सकेगा। ऐप में 258 x 428 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाले वॉच फेस एसेट्स भी मिले हैं। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले फिटनेस ट्रैकर का डिस्प्ले अपने पिछले वर्ज़न के मुकाबले थोड़ा लंबा होगा। यह ब्लैक, सिल्वर और लाइट ग्रीन रंगों में आ सकता है।
ऐप के एनालिसिस से यह भी पता चलता है कि गैलेक्सी फिट 4 फिजिकल एक्टिविटी के दौरान स्टेप्स, एक्टिव रहने का समय और बर्न की गई कैलोरी को ट्रैक करेगा। यूजर्स 'सैमसंग हेल्थ' ऐप के जरिए अपने रोजाना के एक्टिविटी गोल्स को कस्टमाइज भी कर सकेंगे। हालांकि, ऐप में GPS के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
यह भी पढ़े -Noise Buds R1 Gaana Edition भारत में एक साल के 'गाना प्लस' सब्सक्रिप्शन के साथ हुआ लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और खूबियां
गैलेक्सी फिट 4 हार्ट रेट और स्ट्रेस को भी मॉनिटर कर सकता है, जिसके लिए 'सैमसंग हेल्थ' में अतिरिक्त कंट्रोल्स दिए गए हैं। इसमें स्लीप मॉनिटरिंग (नींद की निगरानी) की सुविधा भी होगी, जिसमें स्लीप स्टेज ट्रैकिंग और एक ओवरऑल स्लीप स्कोर शामिल है। बताया जा रहा है कि ऐप में ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग और खर्राटे पहचानने (स्नोरिंग डिटेक्शन) जैसे अन्य फीचर्स भी शामिल हैं।
Created On :  

