न्यू टीवी: LG ने भारत में लॉन्च किया 115-इंच QNED Evo AI Mini LED TV, कीमत 14 लाख 99 हजार 990 रुपए

LG ने भारत में लॉन्च किया 115-इंच QNED Evo AI Mini LED TV, कीमत 14 लाख 99 हजार 990 रुपए
पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें 'अल्फा 8 AI प्रोसेसर 4K जेन 3' का इस्तेमाल किया गया है। इसमें AI अपस्केलिंग, HDR रीमास्टरिंग और ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी कंपनी LG ने भारतीय बाजार में अपना नया 115-इंच QNED evo AI Mini LED 4K स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। यह टीवी बड़े स्क्रीन साइज, AI आधारित पिक्चर प्रोसेसिंग और एडवांस्ड गेमिंग फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी के इस नए मॉडल का नाम LG 115QNED90BL है और यह 2026 के लिए कंपनी का सबसे बड़ा QNED Evo मॉडल है। इसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए 'अल्फा 8 AI प्रोसेसर जेन 3' (Alpha 8 AI Processor Gen 3) का इस्तेमाल किया गया है। इसमें Precision Dimming Ultra और Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा, इसमें वर्चुअल 11.1.2-चैनल सराउंड साउंड और गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं।

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में बताया है कि भारत में LG 115-इंच QNED Evo AI मिनी LED TV की कीमत 14,999,90 रुपए है। हालांकि, LG ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह TV बिक्री के लिए कब उपलब्ध होगा। आइए जानते हैं इसकी खूबियां...

LG 115-इंच QNED Evo AI मिनी LED TV के स्पेसिफिकेशन्स

LG के इस 115-इंच QNED Evo AI मिनी LED TV में 4K (3,840 x 2,160 पिक्सल) अल्ट्रा HD डिस्प्ले है, जिसमें मिनी LED बैकलाइटिंग और 120Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 'डायनामिक QNED कलर प्रो' भी है, जो 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम के लिए सर्टिफाइड है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें 'प्रिसिजन डिमिंग अल्ट्रा', 'AI सुपर अपस्केलिंग 4K' और 'डायनामिक टोन मैपिंग प्रो' जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसमें 'अल्फा 8 AI प्रोसेसर 4K जेन 3' का इस्तेमाल किया गया है। इसमें AI अपस्केलिंग, HDR रीमास्टरिंग और ऑटोमैटिक ब्राइटनेस एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। गेमिंग के लिए, यह TV 165Hz तक VRR, AMD FreeSync, ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) और 4K व 120Hz पर डॉल्बी विजन गेमिंग को सपोर्ट करता है।

यह TV webOS 26 पर चलता है, जिसमें वॉयस ID, AI Concierge जैसे AI फीचर्स और गूगल जेमिनी व माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट द्वारा पावर्ड चैटबॉट शामिल हैं। इसमें गूगल कास्ट और एप्पल एयरप्ले का सपोर्ट है। साथ ही, इसमें गूगल होम, एप्पल होम और LG ThinQ का इंटीग्रेशन भी मिलता है। इसके अलावा, इसमें LG चैनल्स, मल्टी व्यू और डेटा सुरक्षा के लिए LG Shield की सुविधा भी दी गई है। ऑडियो के लिए, LG 115-इंच QNED Evo AI मिनी LED TV में 40W का 2.2-चैनल स्पीकर सिस्टम है, जो डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ-साथ 'अल्फा 8 AI साउंड प्रो' भी है। यह TV LG साउंड सिंक और WOW ऑर्केस्ट्रा को भी सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें चार HDMI पोर्ट, दो USB 2.0 पोर्ट, वाई-फ़ाई 5, ब्लूटूथ 5.3, ईथरनेट और एक ऑप्टिकल डिजिटल ऑडियो आउटपुट दिए गए हैं। इसके HDMI पोर्ट 4K (120Hz पर), VRR, ALLM और eARC को सपोर्ट करते हैं। साथ ही, इसमें एंटीना या केबल कनेक्शन के लिए दो RF इनपुट भी हैं। यह VESA वॉल माउंटिंग को सपोर्ट करता है और इसके साथ एक AI मैजिक रिमोट MR26 और एक अलग होने वाली (डिटैचेबल) पावर केबल आती है।

Created On :  

Tags

Next Story