न्यू सोनी कैमरा: Sony FX5 Cinema Line Camera भारत में लॉन्च, मिलेगा ओपन गेट रिकॉर्डिंग और 5K वीडियो सपोर्ट, जानिए कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्गज टेक कंपनी Sony ने भारत में अपनी नई Cinema Line कैमरा Sony FX5 को लॉन्च कर दिया है। यह कैमरा खासतौर पर प्रोफेशनल फिल्ममेकर्स, सिनेमैटोग्राफर्स, वीडियो क्रिएटर्स और कंटेंट प्रोड्यूसर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें फुल-फ्रेम Exmor RS CMOS सेंसर और BIONZ XR2 इमेज प्रोसेसिंग इंजन दिया है। यह कैमरा सोनी के X-OCN फॉर्मेट में इंटरनल 16-बिट RAW रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। यह 60fps तक 5K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सोनी ने इसके साथ एक ऑप्शनल OLED व्यूफाइंडर और XLR हैंडल यूनिट भी पेश की है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -Vivo Buds Clip ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, मिलेगा 42 घंटे का बैटरी बैकअप और AI फीचर्स, जानें कीमत और फीचर्स
भारत में Sony FX5 की कीमत
XLR हैंडल यूनिट के साथ Sony FX5 की कीमत 5,61,990 रुपए है, जबकि केवल बॉडी वाले वर्जन की कीमत 5,09,990 रुपए है। ऑप्शनल DVF-EL1 OLED डिटेचेबल व्यूफाइंडर 1,05,990 रुपए में और XLR-H2 हैंडल यूनिट 1,33,990 रुपए में उपलब्ध है। VMC-BNCU1 टाइमकोड एडाप्टर केबल की कीमत 13,990 रुपए है। यह कैमरा और इसके एक्सेसरीज सोनी के अधिकृत रिटेल आउटलेट्स, सोनी कैमरा लाउंज, अल्फा फ्लैगशिप स्टोर्स, सोनी सेंटर, ShopatSC और पूरे भारत के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स के पास उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़े -Karbonn की स्मार्टफोन बाजार में वापसी, Rebel और Rebel Pro मीडियाटेक हेलियो चिपसेट के साथ हुए लॉन्च, कीमत 11,999 रुपए से शुरू
Sony FX5 के स्पेसिफिकेशन्स
Sony FX5 में 35mm फुल-फ्रेम Exmor RS CMOS सेंसर और एक डेडिकेट AI प्रोसेसिंग यूनिट के साथ BIONZ XR2 इमेज प्रोसेसिंग इंजन दिया गया है। S-Log3 में शूटिंग करते समय यह 15 से अधिक स्टॉप्स की डायनामिक रेंज देता है। इसमें 800, 4,000 और 12,800 की तीन बेस ISO सेटिंग्स मिलती हैं। कैमरा 'डुअल गेन शूटिंग' को भी सपोर्ट करता है, जो इमेज नॉइज को कम करने के साथ-साथ शैडो डिटेल्स को भी बनाए रखता है।
वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए, Sony FX5 कैमरा सेंसर पर 3:2 फुल-पिक्सेल रीडआउट के साथ 'ओपन गेट' शूटिंग को सपोर्ट करता है। यह 60fps तक पर 5K वीडियो, 120fps तक पर 4K फुटेज और 240fps तक पर फुल-HD वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह XAVC HS और XAVC S फॉर्मेट के साथ-साथ, सोनी के 16-बिट X-OCN RAW फॉर्मेट में इंटरनल रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।
सोनी FX5 में 'फास्ट हाइब्रिड ऑटोफोकस' सिस्टम है, जिसमें 759 तक फेज-डिटेक्शन AF पॉइंट्स दिए गए हैं। इसका AI-आधारित सब्जेक्ट रिकग्निशन इंसानों, जानवरों और पक्षियों को पहचान सकता है, जबकि 'रियल-टाइम ट्रैकिंग' फीचर चलते हुए सब्जेक्ट्स पर फोकस बनाए रखने में मदद करता है। इस कैमरे में 5-एक्सिस इन-बॉडी इमेज स्टेबिलाइजेशन भी है, जिसमें डायनामिक एक्टिव, एक्टिव और स्टैंडर्ड मोड मिलते हैं।
मॉनिटरिंग के लिए, सोनी FX5 में लगभग 2.76 मिलियन डॉट्स वाला 3.5-इंच का मल्टी-एंगल टचस्क्रीन दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, HDMI, दो USB टाइप-C पोर्ट, एक माइक्रोफोन इनपुट और एक हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें रिमोट कैमरा ऑपरेशन और नेटवर्क स्ट्रीमिंग के लिए एक वायर्ड LAN पोर्ट भी दिया गया है। सोनी FX5 कैमरा 4-चैनल ऑडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सोनी का दावा है कि इससे 105 मिनट तक की एक्चुअल मूवी रिकॉर्डिंग और 170 मिनट तक की लगातार रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Created On :  

