न्यू ईयरबड्स: Lava Probuds Xplore 13° भारत में लॉन्च, मिलेगी 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ, जानिए कीमत और खूबियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टेक ब्रांड Lava ने भारत में अपने नए TWS ईयरबड्स Lava Probuds Xplore 13° लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें बजट सेगमेंट में पेश किया है। नए ईयरबड्स में 13mm के बड़े स्पीकर ड्राइवर्स, ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और इंटेलिजेंट नॉइज कैंसिलेशन (INC) और IPX5 वॉटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये ईयरबड्स 30 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देते हैं। लावा के अनुसार, ये TWS ईयरबड्स पानी से बचाव के लिए IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खूबियां...
यह भी पढ़े -एनवीडिया में CEO पद पर फिर लौट सकते हैं जेनसन हुआंग! एलन मस्क समेत 1.65 लाख लोग सपोर्ट में उतरे
Lava Probuds Xplore 13° की कीमत और उपलब्धता
भारत में Lava Probuds Xplore 13° की कीमत 969 रुपए तय की गई है। ये TWS ईयरबड्स अमेजन और देश भर के रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। ये दो रंगों- स्टीरियो व्हाइट और सोनिक ब्लैक में आते हैं।
यह भी पढ़े -Redmi Note 18 सीरीज का फोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, 67W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है 10,000mAh बैटरी
Lava Probuds Xplore 13° के स्पेसिफिकेशन्स
लावा के इन नए ईयरबड्स में 13mm के स्पीकर ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये डायनामिक साउंड इफेक्ट्स को सपोर्ट करते हैं और इनका सिग्नल-टू-नॉइज रेशियो 60dB से ज्यादा है। इन ईयरबड्स की फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 100Hz से 10,000Hz तक है और इनमें AB5656C2 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। कॉलिंग के लिए, इन TWS ईयरबड्स में इंटेलिजेंट नॉइज कैंसिलेशन (INC) दिया गया है, जो बैकग्राउंड नॉइज को कम करने में मदद करता है। लावा का दावा है कि Probuds Xplore 13° पर 4.5 घंटे तक बात की जा सकती है।
कनेक्टिविटी के लिए ये ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.4 को सपोर्ट करते हैं, जिसकी रेंज 10 मीटर तक है। इनमें सिंगल-डिवाइस पेयरिंग की सुविधा है और पानी की बौछारों से बचाव के लिए इन्हें IPX5 रेटिंग मिली है। बैटरी लाइफ की बात करें तो, दावा किया गया है कि एक बार चार्ज करने पर Lava Probuds Xplore 13° पांच घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ, कुल प्लेबैक टाइम 30 घंटे तक का है। हर ईयरबड में 35mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 350mAh की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़े -Oppo A7 Pro 5G ग्लोबल मार्केट में हुआ लाॉन्च, इसमें है AMOLED डिस्प्ले, 7400mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स को चार्ज होने में लगभग 30 मिनट लगते हैं, जबकि केस को चार्ज होने में करीब 70 मिनट लगते हैं। लावा का यह भी कहना है कि 10 मिनट चार्ज करने पर 1.5 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है। ईयरबड्स में 2,000 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। लावा, प्रोबड्स एक्सप्लोर 13° (Probuds Xplore 13) के लिए 'ओवर-द-काउंटर रिप्लेसमेंट' (OTCR) सपोर्ट भी दे रहा है।
Created On :  
