आगामी हैंडसेट: Samsung Galaxy A18 5G लॉन्च से पहले Bluetooth SIG पर हुआ लिस्ट, जानें संभावित फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरिया की टेक कंपनी Samsung जल्द ही बाजार में अपना नया हैंडसेट उतारने वाली है। इसका नाम Galaxy A18 5G है और हाल ही में इसे Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। लिस्टिंग में कई मॉडल नंबर दिए गए हैं, जो बताते हैं कि कंपनी अलग-अलग बाजारों के लिए अलग-अलग वर्जन लाने की प्लानिंग की जा रही है। हालांकि, इसमें प्रोसेसर, डिस्प्ले या कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि, साल की शुरुआत में इसका 4G वर्जन लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं इस आगामी हैंडसेट से जुड़ी अन्य डिटेल...
यह भी पढ़े -Oppo A7 Pro 5G ग्लोबल मार्केट में हुआ लाॉन्च, इसमें है AMOLED डिस्प्ले, 7400mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
Samsung Galaxy A18 5G के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी A18 5G ब्लूटूथ SIG डेटाबेस में सात मॉडल नंबरों के साथ दिखाई दिया है। इनमें SM-A186B, SM-A186B/DS, SM-A186U1, SM-A186U, SM-A186W, SM-A1860 और SM-S186V शामिल हैं। माना जा रहा है कि ये अलग-अलग मॉडल अलग-अलग क्षेत्रों के लिए हैं, जिनमें डुअल-SIM और US वर्जन भी शामिल हो सकते हैं। ब्लूटूथ SIG लिस्टिंग से फोन के ब्लूटूथ सपोर्ट और जल्द लॉन्च होने के अलावा ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी A18 5G के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरे, बैटरी या सॉफ्टवेयर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़े -Vu Masterpiece AEye TV सीरीज भारत में लॉन्च, RGB MiniLED डिस्प्ले और AI टेक्नोलॉजी से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स
उम्मीद है कि गैलेक्सी A18 5G, गैलेक्सी A18 4G के साथ शामिल होगा, जिसे सैमसंग ने सितंबर में पेश किया था। 4G मॉडल में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का फुल-HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है और यह Android 17 पर आधारित One UI 9.0 पर चलता है। इसमें Exynos 1610 चिपसेट है और पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़े -दुनियाभर में Microsoft की सर्विस 14 घंटे बाद भी ठप, Air India, IndiGo और Akasa की ईमेल सेवाएं हुईं प्रभावित
बता दें कि, सैमसंग ने अगस्त 2025 में भारत में गैलेक्सी A17 5G लॉन्च किया था। इस हैंडसेट में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है और यह Exynos 1330 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। सैमसंग ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि गैलेक्सी A18 5G भारत में लॉन्च होगा या नहीं, और इसके स्पेसिफिकेशन्स मौजूदा 4G मॉडल से किस तरह अलग होंगे।
Created On :  
