आगामी हैंडसेट: Redmi Note 18 सीरीज का फोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, 67W फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है 10,000mAh बैटरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी Xiaomi की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 18 की लॉन्चिंग को लेकर मार्केट में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में कंपनी की इस नई सीरीज का एक कथित स्मार्टफोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ है। इस लिस्टिंग के सामने आने के बाद फोन की चार्जिंग क्षमता से जुड़ी अहम जानकारी लीक हुई है। माना जा रहा है कि Redmi Note 18 सीरीज में तीन फोन होंगे, और सबसे प्रीमियम मॉडल, Redmi Note 18 Pro Max में 10,000mAh की बैटरी हो सकती है। आइए जानते हैं इस आगामी हैंडसेट से जुड़ी अन्य डिटेल...
यह भी पढ़े -जेनसेन हुआंग की जगह कौन संभालेगा कंपनी की कमान? Nvidia के अगले CEO की रेस में भारतीय मूल के 3 दिग्गज!
नए लीक में Redmi Note 18 सीरीज की जानकारी सामने आई
टिपस्टर 'डिजिटल चैट स्टेशन' (चीनी भाषा से अनुवादित) ने वीबो (Weibo) पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर M841EE मॉडल नंबर वाला एक नया Redmi फोन लिस्टेड है। स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि यह फोन 67W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन टिप्स्टर का दावा है कि यह फोन आगामी Redmi Note 18 सीरीज का हिस्सा हो सकता है।
Redmi Note 18 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh बैटरी
लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Note 18 सीरीज में तीन स्मार्टफोन मॉडल पेश किए जा सकते हैं। इनमें Redmi Note 18, Redmi Note 18 Pro और Redmi Note 18 Pro Max शामिल होने की संभावना है। सीरीज के टॉप मॉडल Redmi Note 18 Pro Max को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें करीब 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 67W चार्जिंग वाला M841EE मॉडल सीरीज का कौन-सा स्मार्टफोन होगा।
यह भी पढ़े -Oppo A7 Pro 5G ग्लोबल मार्केट में हुआ लाॉन्च, इसमें है AMOLED डिस्प्ले, 7400mAh बैटरी और 50-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा
कब लॉन्च होगी Redmi Note 18 सीरीज?
फिलहाल Xiaomi ने Redmi Note 18 सीरीज की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी चीनी नववर्ष यानी फरवरी 2027 से पहले चीन में अपने नए प्रोडक्ट पेश कर सकती है। ऐसे में Redmi Note 18 सीरीज के लॉन्च की संभावना भी जताई जा रही है।
Created On :  

