SIR Controversy: चुनाव आयोग से 48 सवाल पूछना चाहते हैं राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट से मांगी इजाजत, लगाई नई अर्जी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट (SC) में एक याचिका दायर की है। जिसमें इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों आयुक्तों से व्यक्तिगत रूप से 48 सवाल पूछने की मांग की है। कांग्रेस ने कहा, 'यह याचिका SIR में हुई उस भारी खामियों के बारे में है जिसके चलते कथित रूप से वोट चोरी हुई है'।
यह भी पढ़े -जातिगत जनगणना पर अखिलेश का भाजपा पर हमला, केशव मौर्य बोले- दलितों-पिछड़ों के विरोधी हैं सपा प्रमुख
याचिका में राहुल गांधी और गठबंधन के नेताओं ने आयोग से पूछा है कि पूरे देश में SIR लागू करने का फैसला किसका था? इतना ही नहीं SIR शुरू करने के आयोग के फैसले की फाइल और तारीख क्या है? इस याचिका में यह भी पूछा गया है कि फॉर्म 6 को बदलने का फैसला किसने लिया था?
यह भी पढ़े -टिकट कटा तो बदलेंगे पाला! AAP के नाराज विधायकों पर BJP-कांग्रेस की नजर, दोनों दलों ने बिछाया सियासी जाल
दरअसल, इंडिया गठबंधन के नेता जानना चाहते हैं कि CEC और दोनों चुनाव आयुक्तों ने 26 अक्टूबर के जवाबी हलफनामे को कब और कैसे मंजूरी दी? क्या उन आयुक्तों ने किसी बैठक में या फाइल पर या इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उन फैसलों को मंजूरी दी थी? इसके अलावा ये नेता ये भी जानना चाहते हैं कि पूरे देश में SIR शुरू करने के आयोग के फैसले की फाइल और तारीख क्या है?
Created On :  

