Morbi Car Accident: 6-7 बार पलटी कार..कांच तोड़कर हवा में उछले युवक, देखें मोरबी सड़क हादसे का दिल दहलाने वाला वीडियो

डिजिटल डेस्क, मोरबी। गुजरात में सोमवार को बड़ा सड़का हादसा हुआ। मोरबी-राजकोट हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। राजकोट से मोरबी जा रही कार टंकारा के पास अचानक पलट गई। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि वह सड़क पर 6-7 पलटी। इस दौरान कार ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट पर बैठा युवक कांच तोड़कर हवा में लगभग 20 फीट ऊंचे उछले। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिछली सीट पर बैठा युवक घायल हो गया।
यह भी पढ़े -शादी की खुशियां मातम में बदलीं! घर लौट रहे परिवार की क्रूजर पिकअप से भिड़ी, 3 बच्चों समेत 5 की मौत
देखें वीडियो..
इस भयानक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पलटने के बाद कार सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफॉर्मर का पोल टूट गया।
मृतकों की हुई पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों की पहचान अमन गणेशभाई बाबरिया (25 साल) और प्रभात कालूभाई (28 साल) लामका के रूप में हुई है। वहीं घायल हुए युवक का नाम जीवण सवाभाई डाभी है। तीनों ही काम को लेकर मोरबी से राजकोट जा रहे थे।
यह भी पढ़े -दिल्ली के पहाड़गंज में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल
सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि फुल स्पीड में चल रही कार अनकंट्रोल होकर सड़क पर पलट गई। कई बार पलटी खाने के बाद कार के अंदर बैठे दो युवक कांच तोड़कर बाहर हवा में उछले। पटलने के बाद कार सड़क के नजदीक स्थित ट्रांसफॉर्मर में जा टकराई। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने केस दर्ज कर, जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
Created On :  

