Lashkar Terrorists Killed: 'कुलगाम' के गुनहगार का खात्मा! भारतीय सेना ने लश्कर कमांडर समेत 2 आतंकियों को किया ढेर, जवानों पर किया था अटैक

कुलगाम के गुनहगार का खात्मा! भारतीय सेना ने लश्कर कमांडर समेत 2 आतंकियों को किया ढेर, जवानों पर किया था अटैक
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वाले आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एकमात्र जीवित बचा कमांडर लतीफ भट था।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वाले आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एकमात्र जीवित बचा कमांडर लतीफ भट था।

सेना के एक अधिकारी के अनुसार, आतंकियों के कुलगाम जिले के लारू में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। संदिग्ध ठिकाने पर पहुंचते ही वहां छिप आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें आतंकी भट और उसका एक सहयोगी ढेर हो गया।

5 दिन पहले CRPF जवानों पर किया था अटैक

11 नवंबर को कुलगाम के नौपोरा अखरान में सीआरपीएफ पोस्ट पर 30 राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे। यह हमला आतंकी लतीफ भट और उसके साथी ने ही किया था।

इस आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था, जिसमें बाइक सवार हमलावरों ने सीआरपीएफ के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर 15 सेकंड में 30 राउंड फायरिंग की थी। हमले में सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो और राकेश दास घायल हो गए थे। इस हमले के बाद से ही सेना और पुलिस हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

बता दें कि एनकाउंटर में मारा गया आतंकी लतीफ भट इस साल कुलगाम और अनंतनाग में हुए सीरियल अटैक में भी शामिल था। वह अनंतनाग के लाल चौक में पुलिसकर्मियों की हत्या और कुलगाम में दो प्रवासी मजदूरों की हत्या में शामिल था।

Created On :  

Next Story