Under Construction Building Collapses: दिल्ली के पहाड़गंज में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 8 मजदूर गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से रविवार (15 नवंबर) को एक दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश के पहाड़गंज में एक निर्माणाधीन होटल का लेंटर गिरने से 8 मजदूर घायल हो गए। यह जानकारी थाना पहाड़गंज को PCR कॉल मिली कि कशेरूवालान, संगतराशन, पहाड़गंज में एक बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। तभी विल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया जिसमें आठ लोग घायल हो गए। सभी को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े -असम सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने का किया ऐलान
दिल्ली के थाना पहाड़गंज क्षेत्र में रविवार को एक बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया जिसमें 8 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग गिरने की घटना में शेख सद्दाम, 37 साल, शेख राजा, 20 साल, मोहम्मद सुहैल, 50 साल, संजुद खान, 40 साल, गौतम यादव, 28 साल, वरुण यादव, 36 साल, राजा, 36 साल और मंटसू, 40 साल घायल बताए जा रहे हैं।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि, "पहाड़गंज के कशेरूवालान इलाके में आज एक निर्माणाधीन होटल की इमारत का कुछ हिस्सा ढह जाने से आठ लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब दूसरी मंजिल की छत (लैंटर) डाली जा रही थी। शुरुआती जांच में पाया गया कि इमारत के सपोर्टिंग कॉलम गीले थे और ढांचे में झुकाव आ गया था। सभी आठ घायलों को इलाज के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"
यह भी पढ़े -नेपाल में बड़ा सड़क हादसा, छठ मनाने घर लौट रहे लोगों की बस खाई में गिरी, 14 की दर्दनाक मौत
घायलों की मौजूदा स्थिति के बारे में डॉ. ने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ घायलों के को फ्रैक्चर आया है, कुछ को मामूली चोटें हैं। फिलहाल डॉक्टर घायलों की हालत पर नजर रखे हुए हैं। वहीं, पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Created On :  

