Kaziranga Road Accident: असम सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार देने का किया ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है। कांजीरंगा के रोंगाजन इलाके में ट्रक और ट्रैवलर गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हो गए। पीएम मोदी ने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख प्रकट किया है। इसके साथ ही मुआवजे का भी ऐलान किया है।
यह भी पढ़े -अखिलेश यादव आगरा से करेंगे चुनावी शंखनाद, दलित महासम्मेलन के बहाने बसपा और भाजपा के वोट बैंक पर नजर
केंद्र सरकार की तरफ से घायलों और मृतकों के परिजनों के लिए किया गया है. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। PMO ने प्रधानमंत्री का बयान एक्स पर पोस्ट किया। पीएम ने कहा, "असम के गोलघाट जिले में हुए हादसे में लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख है। दुख की इस घड़ी में, मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
यह भी पढ़े -ओवैसी-आजाद के गठबंधन SPM पर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों का निशाना, नया राजनीतिक विकल्प या वोट बंटवारे की कोशिश
गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख प्रकट किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए बयान दिया, 'असम के काजीरंगा में हुए दुखद सड़क हादसे से गहरा दुख हुआ है। इसमें कई जानें चली गईं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने अपनों को खो दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
ट्रैवलर के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर के चीथड़े उड़ गए। कई यात्रियों के अभी भी गाड़ी के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू में जुटी हुई है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कई के हालात नाजुक बताई जा रही है।
Created On :  

