यूपी विधानसभा चुनाव 2027: आगरा से करेंगे चुनावी शंखनाद, दलित महासम्मेलन के बहाने अखिलेश की बसपा और भाजपा के वोट बैंक पर नजर

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की नजदीकियों को देखते हुए सभी राजनीतिक दल पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरे चुकी हैं। सत्ताधारी भाजपा हारी हुई सीटों को जीतने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी दलित वोटरों को अपनी ओर लाने की तैयारी में है। इसी बीच सपा चीफ अखिलेश यादव रविवार को आगरा आएंगे और चुनावी शंखनाद करेंगे। इस शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कोई कार्यक्रम करने जा रही है, क्योंकि आगरा दलित सियासत का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
यह भी पढ़े -ओवैसी-आजाद के गठबंधन SPM पर सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों का निशाना, नया राजनीतिक विकल्प या वोट बंटवारे की कोशिश
चुनावी रैली के जरिए सपा की सीधे तौर पर परंपरागत दलित वोट बैंक में सेंधमारी करने जा रही है। इसके साथ ही पार्टी PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के सामाजिक समीकरण को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की योजना बना रही है। अखिलेश यादव न केवल दलित समाज को साधने का संदेश देंगे बल्कि बसपा और भाजपा के पक्के और वफादार मतदाताओं को भी अपनी ओर करने की तैयारी में है।
यह भी पढ़े -4 दिन की ED रिमांड पर आजम खान, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में होगी पूछताछ, और बढ़ेंगी मुश्किलें?
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पार्टी द्वारा आयोजित दलित सम्मेलन के ठीक बाद बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 22 नवंबर को एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बसपा की इस रैली को बड़े सियासी पलटवार और शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। खबर है कि रैली के दौरान ही प्रत्याशियों की भी घोषणा की जाएगी।
Created On :  

