दिवाली और प्रदूषण: कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बयान, बोले- सरकार नहीं, लोगों को जागरूक होना होगा

कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बयान, बोले- सरकार नहीं, लोगों को जागरूक होना होगा
मसूद ने दिवाली और प्रदूषण को मानव जनित समस्याएं बताते हुए कहा इनसे निपटने के लिए सरकार के भरोसे रहने के बजाय लोगों को खुद जागरूक होना होगा। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच दिवाली और प्रदूषण को लेकर दिया गया बयान सियासी चर्चा में है। इसके अलावा कांग्रेस सांसद ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग घिरा हुआ है और घबराहट में बार-बार अपने आदेश वापस ले रहा है। मसूद ने लोगों की आवाज दबाने का आरोप भी लगाया।

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद मसूद ने दिवाली और प्रदूषण दोनों को ही मानव जनित समस्याएं बताते हुए कहा इनसे निपटने के लिए लोगों को खुद जागरूक होना पड़ेगा। केवल सरकार के भरोसे प्रदूषण की समस्या का समाधान संभव नहीं है।

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के 10 नवंबर की सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया। चांदनी चौक में सबसे खराब स्थिति रही, जहां AQI 400 दर्ज किया गया। वहीं पूसा में 398, एनएसयूटी जाफरपुर में 384, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 380 और सिरीफोर्ट में 375 AQI रहा। इसके अलावा टॉकटोरा गार्डन में 373, मथुरा रोड पर 372, बुराड़ी क्रॉसिंग पर 364, आईआईटी दिल्ली में 361 और आया नगर में 360 AQI दर्ज किया गया। प्रदूषण के इन आंकड़ों ने राजधानी में बिगड़ती हवा की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

इमरान मसूद ने कहा, "ये लोग मेंटली डिस्टर्ब हैं। ये सिर्फ नेगेटिव बातें करते हैं। दिवाली हो या प्रदूषण, जो है वो मानव जनित रोग है। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। सरकार उनकी हो या हमारी, सरकार बहुत ज्यादा इसके अंदर कुछ नहीं करेगी। उन्होंने लोगों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने की अपील की।

Created On :  

Tags

Next Story