विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण: यूपी में 2.72 करोड़ लोग वोटर लिस्ट से बाहर , नाम दोबारा जोड़ने के लिए चुनाव आयोग लगाएगा विशेष कैंप, शुरू होगा संक्षिप्त पुनरीक्षण

यूपी में 2.72 करोड़ लोग वोटर लिस्ट से बाहर , नाम दोबारा जोड़ने के लिए चुनाव आयोग लगाएगा विशेष कैंप, शुरू होगा संक्षिप्त पुनरीक्षण

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान चलाने जा रहा है। इस दौरान मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से छूटे पात्रों के नाम जोड़े जाऐंगे। इस बार शिक्षक के अलावां विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक और चिकित्सा संगठनों की मदद ली जाएगी। बता दें, उत्तर प्रदेश में अभी 2.72 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने हैं।

राज्य के सभी जिलाधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि विशेष अभियान दिवसों के अलावा अलग से शिविर लगाकर भी पात्र नागरिकों का मतदाता पंजीकरण कराया जाए। इस काम में सरकारी विभागों के साथ सामाजिक और गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।

अभियान में वर्तमान और पूर्व पार्षदों, ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, अधिवक्ता संगठनों, श्रमिक संगठनों और व्यापारिक संगठनों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और निजी औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

Created On :  

Tags

Next Story